वाराणसी: दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को करते थे प्रताड़ित, पति ने तलाक देकर घर से निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में कार न मिलने पति ने पत्नी को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही तलाक दे दिया। मामले को लेकर विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि फूलपुर थानाक्षेत्र के ताड़ी निवासी अनीस अहमद की पुत्री समरीना के अनुसार, उसका निकाह जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के नरहट निवासी नौशाद के साथ हुआ था। उनके पिता ने नगद समेत दस लाख रुपये खर्च करके निकाह किया था।
दहेज में कार की जगह बाइक मिलने से नाराज ससुराल के लोग निकाह के बाद से उसे प्रताड़ित करने लगे थे। इसे लेकर पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल के लोग नहीं माने और प्रताड़ित करते रहे।
इसके बाद जबरन एक सादा कागज पर हस्ताक्षर कराने के बाद पति ने तीन बार तलाक कहकर मायके भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नौशाद, चचिया ससुर अख्तर अली, देवर इमरान, सैफ, गुड्डू, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर पूलपुर ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।