फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman commits suicide by hanging herself after killed innocent daughter in varanasi relatives of deceased accused for dowry murder

वाराणसीः कमरे में फंदे से झूली मां, बेड पर मिला मासूम बेटी का शव, सास-ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 22 Jul 2021 08:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jul 2021 08:18 PM IST
सार

मृतका के पिता दिनेश सिंह और छोटे भाई शांतनु सिंह ने आरोप लगाया कि बुधवार रात उन्नति ने फोनकर सास-ससुर व पति की तरफ से प्रताड़ित करने की बात कही थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself after killed innocent daughter in varanasi relatives of  deceased accused for dowry murder
उन्नति सिंह और उसकी दो साल की बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के नेवादा इलाके में बृहस्पतिवार को विवाहिता उन्नति सिंह (28)  का शव फंदे से लटकता मिला। उसी कमरे के बेड पर दो साल की मासूं बेटी प्रिसा का शव भी संदिग्ध अवस्था में मिला। ससुर सुधुराम ने पुलिस और मायके सहित दिल्ली में रहने वाले उन्नति के पति उमेश सिंह को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पिता दिनेश सिंह और छोटे भाई शांतनु सिंह ने आरोप लगाया कि बुधवार रात  उन्नति ने फोनकर सास-ससुर व पति की तरफ से प्रताड़ित करने की बात कही थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों का कहना था कि फांसी लगाकर जान देने के पहले दो वर्षीय बेटी को तकिया से गला दबाकर मारने के बाद उन्नति ने अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन


मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के कोल्हना गांव के रहने वाले दिनेश सिंह ने अप्रैल 2017 में अपनी बेटी उन्नति की शादी नेवादा में रहने वाले पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त सुधुराम के तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे उमेश से की थी। शादी के समय उमेश दिल्ली एयरपोर्ट पर संविदा पर नौकरी करता था। शादी के दो साल बाद नौकरी सरकारी हो गई। इस दौरान दोनों को बेटी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

मृतका के पिता का आरोप है कि नौकरी लगते ही पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उन्नति से मारपीट व साथ रखने से इनकार करने लगा। इस बीच उन्नति अपने मायके चली गई। बीते दो माह पूर्व ससुर सुधुराम के कहने पर उन्नति की विदाई कराई गई। मायके से ससुराल आने के बाद भी पति उसके साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। पति वीडियो कॉल कर प्रताड़ित करता था।

पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति उमेश सिंह, सास जगपत्ति देवी, ससुर सुधुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सास ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गए। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का दहेज का मामला लगा। उन्नति का पति दिल्ली से घर के लिए निकल गया।

उन्नति के सास ससुर का कहना है कि सब ठीक था। रात में खाना खाने के बाद बेटी के साथ सोने चली गई, और इस दौरान फांसी लगा ली।  सुधुराम मूल रूप से रोहनिया थाना क्षेत्र के जक्खनी के रहने वाले हैं। नेवादा स्थित ससुराल में नवासा मिलने के कारण वो यहीं रहते हैं। सुधुराम का बड़ा बेटा डा राजेश पंजाब में रहता है जबकि मंझला बेटा कुछ दिन पहले ही नौकरी के लिए विदेश गया है। तीसरा और सबसे छोटा बेटा उमेश दिल्ली में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed