{"_id":"5e4cf65b8ebc3ef24f62c684","slug":"marriage-woman-hanged-suicide-dead-in-manduadih-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
Wed, 19 Feb 2020 02:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
मृतका विवाहिता (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस दौरान परिजनों ने एक निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गंगापुर रोहनिया निवासी अनिल गुप्ता ने अपनी पुत्री श्वेता गुप्ता(23) की शादी मंडुवाडीह निवासी काशीनाथ गुप्ता से दो साल पहले की थी। 17 फरवरी को काशीनाथ घर पहुंचे तो उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
काशीनाथ ने खिड़की से अंदर झांका तो देखा कि श्वेता ने साड़ी के सहारे पंखे की कुंडी से फंदे से लटकी है। यह देख पति ने शोर मचाया, शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और युवती को फंदे से उतारकर ककरमत्ता स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां श्वेता की बुधवार सुबह में मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके और ससुराल वालों में विवाद होने लगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची भेलूपुर और मंडुआडीह पुलिस ने समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया। युवती का शव कब्जे में ले कर आग की कार्रवाई में जुट गई। मायके वालों ने मृतका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।