फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many trains including Varanasi City-Gorakhpur canceled from tomorrow till September 5, here is the complete li

यात्रीगण कृपया ध्यान दें!: कल से पांच सितंबर तक वाराणसी सिटी-गोरखपुर समेत कई ट्रेनें रद्द, ये है पूरी लिस्ट

Wed, 30 Aug 2023 08:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 30 Aug 2023 08:11 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार कटिहार से 30 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी कैंट-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन
Many trains including Varanasi City-Gorakhpur canceled from tomorrow till September 5, here is the complete li
ट्रेन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गोरखपुर-कुसुम्ही रेल खंड पर प्री इंटरलॉकिंग के चलते वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस और बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त से पांच सितंबर तक रद्द है। दर्जन भर ट्रेनें अलग तिथियों में निरस्त कर दी गई हैं। वहीं, कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार कटिहार से 30 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी कैंट-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलेगी। अमृतसर से चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते जाएगी।

विज्ञापन

31 अगस्त से 5 सितंबर तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन बरौनी से खुलेगी और परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी कैंट-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते जाएगी। उधर, नई दिल्ली से खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी ट्रेन परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी कैंट-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते जाएगी। 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन बदले मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी कैंट-जौनपुर-शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-ऐशबाग के रास्ते जाएगी। भागलपुर से 31 अगस्त को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार-वाराणसी कैंट-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते जाएगी। उधर, अहमदाबाद से 30 अगस्त से 3 सितंबर और 5 सितंबर को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed