फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many trains including Lichchhavi canceled due to fog, read- Which train will be canceled on which day?

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कोहरे के कारण लिच्छवी समेत कई ट्रेनें रद्द, पढ़ें- किस दिन कौन सी ट्रेन रहेगी कैंसिल

Thu, 30 Nov 2023 11:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 30 Nov 2023 11:05 AM IST
सार

पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस 28 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार व बुधवार को, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस 29 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार व रविवार को, छपरा- फर्रूखाबाद एक्सप्रेस 29 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन
Many trains including Lichchhavi canceled due to fog, read- Which train will be canceled on which day?
ट्रेन कैंसिल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहरे के चलते पूर्वोत्तर रेलवे एक दिसंबर से 29 फरवरी तक लिच्छवी, वाराणसी-गोरखपुर, बापूधाम, शहीद एक्सप्रेस समेत आठ जोड़ी से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। छह जोड़ी ट्रेनें तिथिवार भी निरस्त की गई हैं। बनारस-नई दिल्ली समेत दर्जन भर ट्रेनों के फेरे भी कम कर दिए गए हैं। रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को ट्रेन निरस्त होने की सूचनाएं भी उनके मोबाइल पर मिलने लगी हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस व गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस एक दिसंबर से, बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस व मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग बापूधाम एक्सप्रेस चार दिसंबर से, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस पांच दिसंबर से, कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस व बलिया-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस सात दिसंबर से, जयनगर-अमृतसर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस तीन दिसम्बर से 29 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन

तिथिवार ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस 28 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार व बुधवार को, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस 29 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार व रविवार को, छपरा- फर्रूखाबाद एक्सप्रेस 29 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को, कैफियात एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस, बनारस से प्रतिदिन चलने वाली बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को, छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 28 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को, बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 29 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को निरस्त रहेगी। इसके साथ ही न्यू जलपाईगुड़ी - नई दिल्ली एक्सप्रेस, कटिहार - नई दिल्ली एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ -लालगढ़ एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed