{"_id":"65e9b9b0031e0826f806c61b","slug":"many-quintal-thandai-prasad-will-distribute-mani-mandir-in-kashi-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maha Shivratri: काशी की इस मंदिर में 51 क्विंटल ठंडई प्रसाद का होगा वितरण, महाशिवरात्रि पर होगा भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maha Shivratri: काशी की इस मंदिर में 51 क्विंटल ठंडई प्रसाद का होगा वितरण, महाशिवरात्रि पर होगा भव्य आयोजन
Thu, 07 Mar 2024 06:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 06:28 PM IST
सार
Maha Shivratri: भगवान शिव समेत सभी विग्रहों के दर्शन 48 घंटे तक लगातार होंगे। इस अवसर पर बाबा को 51 क्विंटल दूध से बनी ठंडाई और फलाहार स्वरूप 11 हजार केले का भोग लगाया जाएगा। यही भोग सुबह सात बजे से भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
मणि मंदिर में होगी साज-सज्जा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाशिवरात्रि पर आठ मार्च को दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में विशेष शृंगार के साथ ही भगवान शंकर का रुद्राभिषेक व चारों पहर की आरती के साथ ही ख्यात कलाकार भजनों की प्रस्तुति करेंगे।
विज्ञापन
धर्म संघ शिक्षा मंडल के महामंत्री पंडित जगजीतन पांडेय ने बताया कि भगवान शिव समेत सभी विग्रहों के दर्शन 48 घंटे तक लगातार होंगे। इस अवसर पर बाबा को 51 क्विंटल दूध से बनी ठंडाई और फलाहार स्वरूप 11 हजार केले का भोग लगाया जाएगा। यही भोग सुबह सात बजे से भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
मणि मंदिर में स्थापित विग्रहों का विशेष शृंगार किया जाएगा। शाम को मंदिर परिसर में भजन कीर्तन होगा। शुक्रवार को रुद्राभिषेक और चारों पहर की आरती के दौरान मणि मंदिर में पूरी रात दर्शन पूजन चलता रहेगा।
विज्ञापन
शिवभक्तों को भा रहीं ओम प्रिंटेड टी-शर्ट
शिव की नगरी काशी में शिवरात्रि से पहले ओम प्रिंटेड टी-शर्ट की मांग में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, हर-हर महादेव, भगवान हनुमान के चित्र के साथ जय श्री राम लिखे कपड़े भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। केदाराघाट के नागेद्र सिंह ने बताया कि धार्मिक प्रतीक चिह्न वाले कपड़ों की मांग बढ़ी है।
बताया कि रेडीमेड कपड़े कोलकाता और मुंबई से मंगाते हैं। चार साल पहले इस समय एक दिन में 15 से 18 कपड़े बिक पाते थे। आजकल 70 से 80 बिक रहे हैं।