फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many Congressmen support Rajesh Mishra in varanasi broke ties party

UP Politics: राजेश मिश्रा के समर्थन में पुराने कांग्रेसियों ने तोड़ा पार्टी से नाता, गरमाई सियासत

Sat, 09 Mar 2024 11:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 11:34 AM IST
सार

UP Politics: काशी पहुंचे पूर्व सांसद राजेश मिश्र ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के सांसद हैं। पूरी दुनिया में मोदी ने देश का नाम रोशन किया है। यूपी में कांग्रेस ने सपा के सामने सरेंडर कर दिया। वाराणसी में पार्टी के पास उम्मीदवार ही नहीं है।

विज्ञापन
many Congressmen support Rajesh Mishra in varanasi broke ties party
डॉ. राजेश मिश्रा ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार काशी पहुंचे पूर्व सांसद राजेश मिश्र के स्वागत में एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक समर्थक उमड़ पड़े। समर्थकों ने पूरे रास्ते नारेबाजी की। उधर, पूर्व सांसद के समर्थन में पुरनिये कांग्रेसियों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


काशी पहुंचे पूर्व सांसद राजेश मिश्र ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के सांसद हैं। पूरी दुनिया में मोदी ने देश का नाम रोशन किया है। यूपी में कांग्रेस ने सपा के सामने सरेंडर कर दिया। वाराणसी में पार्टी के पास उम्मीदवार ही नहीं है। राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ नहीं ‘भारत तोड़ो यात्रा’ की तरह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी 9 मार्च को वाराणसी आएंगे और उनका ऐतिहासिक स्वागत हम सबकी जिम्मेदारी है। इससे पहले पूर्व सांसद के समर्थन में पूर्व विधायक मेवालाल बागी, कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष अजय सिंह शिव, पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी रईस अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed