फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manuscripts of Hindustani Academy will be protected

हिंदुस्तानी अकादमी की पांडुलिपियों का होगा संरक्षण

Tue, 17 Aug 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Manuscripts of Hindustani Academy will be protected
प्रयागराज के हिंदुस्तानी अकादमी की पांडुलिपियों के संरक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। इंडोलॉजी क्लासिक्स इनपुट सोसाइटी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को संस्था के निदेशक डॉ. संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में टीम प्रयागराज रवाना हो गई। टीम अकादमी की दो हजार पांडुलिपियों की फोटोग्राफी एवं डिजिटलाइजेशन करेगी। डॉ. संतोष द्विवेदी ने बताया कि दो हजार पांडुलिपियों में करीब 22 हजार पेज संस्कृत के विभिन्न विषयों से संबंधित हैं। इन पांडुलिपियों के संरक्षण के तहत डिजिटलाइजेशन, लिपिबद्ध, फोटोग्राफी के अलावा डिस्क्रिप्टिव कैटलॉग भी तैयार किया जाएगा। डिजिटलाजेशन का कार्य समाप्त होने के बाद इंडोलोजी सोसाइटी द्वारा पांडुलिपियों की लिप्यांतरण का कार्य कराया जाएग। ऐसे में समय लगने की संभावना है। टीम में पांडुलिपि विद्वान पं. उदय शंकर दुबे और डॉ. संजीव शर्मा सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। संस्था की टेक्निकल टीम प्रयागराज में ही रहकर लगातार डिजिटिलाइजेशन का कार्य करेगी। बताया कि काम पूरा होने के बाद उसकी कॉपी अकादमी को निशुल्क दी जाएगी। एक प्रति संस्था के पास भी संरक्षित रहेगी, ताकि शोध कार्य के लिए इसका उपयोग किया जा सके। इससे पहले संस्था बुलढाणा, महाराष्ट्र में हजारों पांडुलिपियों को डिजिटलाइज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed