मन की बात: पीएम ने की खास अपील, एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत; अमरनाथ यात्रा की दी शुभकामनाएं
Varanasi News: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में कई जगह मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों का भी जुटान हुआ। पर्यावरण को लेकर पीएम मोदी के बताए टिप्स को आत्मसात करने की शपथ ली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रविवार को काशी क्षेत्र के 30286 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी। पीएम ने कहा कि इस साल पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने अपील की कि सभी अपनी मां के साथ या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। पीएम ने अगले महीने से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक को लेकर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनावों के सफल आयोजन के लिए देश की जनता का आभार जताया। पीएम ने कहा कि 30 जून को आकाशवाणी के संस्कृत बुलेटिन ने 50 साल पूरे किए। कहा कि एक सप्ताह बाद पवित्र रथयात्रा की शुरुआत होने जा रही है।
महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा सभी देशवासियों पर सदैव बनी रहे। अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में पंढरपुर वारी भी शुरू होने वाली है। मैं इन यात्राओं में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देता हूं।
भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कर्दमेश्वर मंडल में कार्यक्रम को सुना। इस दौरान रमेश विश्वकर्मा, रमेश शर्मा, सुधीर वर्मा, अजय विश्वकर्मा मौजूद रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कैंट विधानसभा के कैंट मंडल में रहे।
क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने खोजवां, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने दक्षिणी विधानसभा के गुरुधाम कॉलोनी, सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने दक्षिणी विधानसभा के बिंदु माधव वार्ड, नवीन कपूर ने मलदहिया स्थित लाजपत नगर, जगदीश त्रिपाठी ने पांडेयपुर, संजय सोनकर ने रोहनिया मंडल में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन शिवपुर विधानसभा के मिश्रापुर ग्राम सभा में हुआ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के महामंत्री डॉक्टर जयनाथ मिश्रा के नेतृत्व में बात सुनी गई। कार्यक्रम शुरू करने के लिए पीएम मोदी को दिल से बधाई दी गई। कार्यक्रम में संतोष उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, माधव तिवारी, चंदन यादव, बबलू सिंह, सुरेश राम, पंचम राम, शाहिद अली आदि लोगों की उपस्थिति रही।