फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mann ki Baat PM modi made special appeal and started campaign wished good luck for Amarnath Yatra

मन की बात: पीएम ने की खास अपील, एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत; अमरनाथ यात्रा की दी शुभकामनाएं

Sun, 30 Jun 2024 07:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 07:44 PM IST
सार

Varanasi News: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में कई जगह मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों का भी जुटान हुआ। पर्यावरण को लेकर पीएम मोदी के बताए टिप्स को आत्मसात करने की शपथ ली गई।

विज्ञापन
Mann ki Baat PM modi made special appeal and started campaign wished good luck for Amarnath Yatra
मन की बात सुनते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रविवार को काशी क्षेत्र के 30286 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी। पीएम ने कहा कि इस साल पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने अपील की कि सभी अपनी मां के साथ या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। पीएम ने अगले महीने से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक को लेकर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनावों के सफल आयोजन के लिए देश की जनता का आभार जताया। पीएम ने कहा कि 30 जून को आकाशवाणी के संस्कृत बुलेटिन ने 50 साल पूरे किए। कहा कि एक सप्ताह बाद पवित्र रथयात्रा की शुरुआत होने जा रही है। 
विज्ञापन


महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा सभी देशवासियों पर सदैव बनी रहे। अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में पंढरपुर वारी भी शुरू होने वाली है। मैं इन यात्राओं में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कर्दमेश्वर मंडल में कार्यक्रम को सुना। इस दौरान रमेश विश्वकर्मा, रमेश शर्मा, सुधीर वर्मा, अजय विश्वकर्मा मौजूद रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कैंट विधानसभा के कैंट मंडल में रहे। 

क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने खोजवां, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने दक्षिणी विधानसभा के गुरुधाम कॉलोनी, सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने दक्षिणी विधानसभा के बिंदु माधव वार्ड, नवीन कपूर ने मलदहिया स्थित लाजपत नगर, जगदीश त्रिपाठी ने पांडेयपुर, संजय सोनकर ने रोहनिया मंडल में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।

Mann ki Baat PM modi made special appeal and started campaign wished good luck for Amarnath Yatra
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन शिवपुर विधानसभा के मिश्रापुर ग्राम सभा में हुआ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के महामंत्री डॉक्टर जयनाथ मिश्रा के नेतृत्व में बात सुनी गई। कार्यक्रम शुरू करने के लिए पीएम मोदी को दिल से बधाई दी गई। कार्यक्रम में संतोष उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, माधव तिवारी, चंदन यादव, बबलू सिंह, सुरेश राम, पंचम राम, शाहिद अली आदि लोगों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed