फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Maniyar Nagar Panchayat EO pcs officer committed suicide father Father accused of murder in ballia

बलिया: महिला पीसीएस अधिकारी की आत्महत्या पर पिता ने लगाया ये आरोप, किए कई खुलासे

Wed, 08 Jul 2020 10:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Jul 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Maniyar Nagar Panchayat EO pcs officer committed suicide father Father accused of murder in ballia
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी(पीसीएस) मणि मंजरी राय की मौत के मामले में उनके पिता जय ठाकुर राय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बेटी की हत्या कर कमरे में शव लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह आत्महत्या कर ही नहीं सकती। लगातार उसकी परिवार वालों से बात हो रही थी। किसी तरह के तनाव में नहीं थी। बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था।

विज्ञापन

उन्होंने कुछ अधिकारियों, ठेकेदारों की ओर इशारा किया। पिता का कहना है कि लगातार इस बारे में वह कहती थी। रविवार को उससे बात हुई तो उसने बताया कि शनिवार को उसका ड्राइवर हटा दिया गया था। वह खुद गाड़ी लेकर आने जाने लगी थी। फर्जी पेमेंट को लेकर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन



इसे लेकर काफी शिकायतें कर रही थी लेकिन इसके बाद भी उसे कोई तनाव नहीं था। पिता ने कहा कि उनको बेटी के कमरे में भी नहीं जाने दिया गया। रात में केवल बॉडी दिखाई गई। इस मामले की शासन जांच कराए और हमें न्याय दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि सोमवार रात मनियर नगर पंचायत की ईओ मणि मंजरी राय ने शहर कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी स्थित किराये के मकान में पंखे के हुक से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

बलिया जिले में मनियर नगर पंचायत की ईओ(अधिशासी अधिकारी) मणि मंजरी राय ने सोमवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। आत्महत्या की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिशासी अधिकारी गाजीपुर जिले के थाना भांवर कोल की रहने वाली थीं। उन्होंने दो साल पहले मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था।

बरामद हुए सुसाइड नोट में लिखा है कि 'वह दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आईं। लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फंसाया गया है, इससे वह काफी दुखी हैं। लिहाजा उनके पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed