फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mangalsutra and cash stolen in Jeyanpur market, woman arrested

Varanasi News: जीयनपुर बाजार में मंगलसूत्र और नकदी चोरी, महिला गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra and cash stolen in Jeyanpur market, woman arrested
जीयनपुर। थाना क्षेत्र में तीज त्यौहार के मौके पर खरीदारी कर रही महिलाओं को निशाना बनाकर मंगलसूत्र और नकदी चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला का नाम रिया देवी निवासी दोहरीघाट, जनपद मऊ है। इस मामले में बहरीपुर गांव निवासी मुनिराज ने थाने में तहरीर दी कि 25 अगस्त को वह अपनी पत्नी सुमन प्रजापति और भतीजी अर्चना के साथ जीयनपुर बाजार में खरीदारी कर रहा था।
विज्ञापन

भीड़ का फायदा उठाते हुए तीन महिलाएं उनकी पत्नी के पास से मंगलसूत्र और भतीजी के पर्स से 1300 रुपये चुरा ले गईं। शोर मचाने पर दो महिलाएं भाग निकलीं, जबकि रिया देवी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रिया देवी से चोरी का मंगलसूत्र और 1300 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपनी ननद और भाभी के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भोली-भाली महिलाओं को निशाना बनाकर गहने व पैसे चोरी करती है और बाद में आपस में बांट लेती है। पुलिस दोनों सहयोगियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed