{"_id":"5f64df14642bd36428753245","slug":"manduadih-station-change-name-into-banaras-railway-station-now-code-also-changed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंडुवाडीह स्टेशन का नाम बदलने के बाद अब बदला कोड, अब होगा बीएसबीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडुवाडीह स्टेशन का नाम बदलने के बाद अब बदला कोड, अब होगा बीएसबीएस
Fri, 18 Sep 2020 09:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 18 Sep 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
manduadih railway station
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस नामकरण के साथ ही अब मंडुवाडीह स्टेशन का कोड भी बदल गया। एमयूवी मंडुवाडीह की जगह अब बीएसबीएस बनारस कोड होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाणिज्य महाप्रबंधक का कोड चेंज करने का आधिकारिक पत्र भी शुक्रवार को पहुंच गया।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सप्ताह भर में कोड प्रभावी हो जाएगा। इसके बाद स्टेशन के समस्त जगहों और कार्यालयों में बनारस नामकरण कर दिया जाएगा।
रेल अधिकारियों के अनुसार अधिकारिक पत्र के बाद स्टेशन कोड को बदलने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। हालांकि इस प्रकिया में सप्ताह भर का समय लगेगा।
गुरुवार को ही सूबे के राज्यपाल ने स्टेशन का नाम बदलकर बनारस रखने की अनुमति दी थी। जिस पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी साझा की थी। वाराणसी कैंट का बीएसबी कोड है तो अब बनारस स्टेशन का बीएसबीएस हो गया।