फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man dies in road accident after being hit by container truck on highway in Varanasi

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कंटेनर ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को 100 मीटर तक घसीटा, मौत; वाहन छोड़कर भागा चालक

Tue, 21 Jul 2026 06:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 21 Jul 2026 06:44 PM IST
सार

Varanasi News: मोहनसराय चौराहे पर कंटेनर की चपेट मे आने से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद कंटेनर को छोड़कर चालक मौके से भाग गया।  

विज्ञापन
Man dies in road accident after being hit by container truck on highway in Varanasi
इसी वाहन से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय हाईवे चौराहे पर मंगलवार दोपहर सड़क पार कर रहे पीडब्ल्यूडी के बेलदार नंदलाल राजभर (37) की कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर घायल को करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया। चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहिये में फंसे घायल को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


क्या है मामला
पुलिस के अनुसार छितौनी कोट निवासी नंदलाल राजभर (37) मंगलवार दोपहर मोहनसराय चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इस बीच वह अखरी की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नंदलाल कंटेनर में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। इसके बाद चालक कंटेनर को मौके पर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन




मृतक की पहचान उनके छोटे भाई संजय कुमार ने की। संजय ने बताया कि नंदलाल पीडब्ल्यूडी में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। मोहनसराय क्षेत्र में उनका काम चल रहा था। नंदलाल दो भाइयों में छोटा था। परिवार में पत्नी अनिता देवी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक की मौत
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर गेट के पास सोमवार देर शाम सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से 30 वर्षीय विकास पटेल की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया। यहां उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। चेतना नगर निवासी विकास पटेल सेल्फ और डायनेमो की मरम्मत का काम करता था। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed