{"_id":"60ebc1398ebc3ef84d007a6a","slug":"man-dead-body-found-near-ring-road-in-suspicious-condition-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में लाश: रिंग रोड के पास संदिग्ध हाल में युवक की मौत, फायरिंग में मारे जाने की सूचना पर पुलिस हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में लाश: रिंग रोड के पास संदिग्ध हाल में युवक की मौत, फायरिंग में मारे जाने की सूचना पर पुलिस हलकान
Mon, 12 Jul 2021 09:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Jul 2021 09:42 AM IST
सार
वाराणसी के रिंग रोड के पास युवक की लाश मिली है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। संदिग्ध हाल में शव मिलने से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रिंग रोड के पास मिली लाश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी के जंसा थाना के सजोई गांव के पास संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत हो गई। सिर से काफी खून बहने से आशंका व्यक्त की गई कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई लेकिन मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद गोली से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
अलसुबह ग्रामीणों की सूचना पाकर जंसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। उससे पहले गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस हलकान हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह संजोई गांव के ग्रामीण रिंग रोड के पास गए तो औंधे मुंह पड़े एक युवक का शव देख शोर मचाने लगे। युवक के दाहिने तरफ सिर से काफी खून बहा था। इससे आशंका व्यक्त की गई कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
हालांकि जब फॉरेंसिक टीम आई तो गोली से मौत की पुष्टि नहीं हुई। आशंका जताई गई कि रिंग रोड के पास किसी वाहन के धक्के से या फिर ओवर ब्रिज से नीचे गिरने से युवक की मौत हुई होगी। जंसा पुलिस के अनुसार युवक के शव की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि मौके पर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है और शव की पहचान कराई जा रही है।