{"_id":"603cd8900be57025e541baec","slug":"man-dead-body-found-in-ganga-at-kedarghat-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गंगा में उतराया मिला शव, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गंगा में उतराया मिला शव, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 01 Mar 2021 05:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 01 Mar 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
मृतक, फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सोमवार की सुबह केदारघाट पर गंगा में एक युवक का शव उतराया हुआ मिला। गंगा में शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अस्सी चौकी की पुलिस ने शव को निकलवाकर उसके पास मिले पर्स से शिनाख्त की।
विज्ञापन
शव जब बाहर निकाला तो मृतक भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी स्थित नरेश अपार्टमेंट का निवासी निकला। जिसका नाम सुमित वरमानी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, सुमित वरमानी दुर्गाकुंड स्थित संजय शिक्षा निकेतन पर पिछले पांच सालों से फास्ट फूड की दुकान चलाता था। परिजनों की तहरीर पर रविवार को भेलूपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
सुमित वरमानी की आठ वर्ष पूर्व हर्षा वरमानी से शादी हुई थी, जिससे एक बेटा मन्नत(7) है। परिजनों के मुताबिक इन दिनों व्यापार में घाटे की वजह से तनाव में चल रहा था।