{"_id":"5e92b2b88ebc3e7696670b07","slug":"man-beaten-for-refused-to-read-fatiha-in-cemetery-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने से मना किया तो जमकर पीटा, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने से मना किया तो जमकर पीटा, पुलिस तलाश में जुटी
Sun, 12 Apr 2020 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में शब-ए-बारात पर कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने से इनकार करने पर चार दबंग युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामले को लेकर जंसा थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार निवासी अशरफ के अनुसार शनिवार की शाम गांव के चार युवकों ने उसे कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने के लिए चलने को कहा। अशरफ ने लॉकडाउन का हवाला देकर कब्रिस्तान जाने से मना किया और कहा कि वह घर पर ही फातिहा पढ़ेगा।
विज्ञापन
इस पर चारों नाराज हो गए और उसकी जमकर पिटाई की। अशरफ की सूचना पर पुलिस आई तो युवक मौके से भाग निकले। अशरफ ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार की शाम भी चारों युवक उसके घर आए थे और कब्रिस्तान चलने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
मना करने पर चारों उससे कहासुनी के साथ ही हाथापाई करने लगे तो आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था। चारों युवक शनिवार को फिर आए और कब्रिस्तान जाने से इनकार करने पर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।