फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man arrested befriending girls Telegram social media blackmailing using photos videos extort money

यूपी: टेलीग्राम व सोशल मीडिया पर लड़कियों से दोस्ती, फोटो व वीडियो से करता था ब्लैकमेल; वसूली करने वाला अरेस्ट

Tue, 27 Oct 2026 03:50 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 27 Oct 2026 03:50 PM IST
सार

अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर वसूली करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी टेलीग्राम और सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों से संपर्क करता था। साइबर सेल और जीयनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके पास से दो मोबाइल फोन और 2,210 रुपये नकद बरामद किए।

विज्ञापन
Man arrested befriending girls Telegram social media blackmailing using photos videos extort money
आजमगढ़ में आरोपी अरेस्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोशल मीडिया और टेलीग्राम के माध्यम से लड़कियों से संपर्क कर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और ऑनलाइन ठगी के आरोप में जीयनपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 2210 रुपये नकद बरामद हुए हैं। प्रारंभिक डिजिटल जांच में टेलीग्राम गतिविधियों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर अपराध के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जीयनपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गोमल चौहान (22) पुत्र रामाश्रय चौहान, निवासी स्वरूपपुर, थाना जीयनपुर को 26 अक्तूबर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Trending Videos

लड़कियों से संपर्क कर करता था ब्लैकमेल
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया और टेलीग्राम के माध्यम से लड़की बनकर लोगों से संपर्क करता था। इंटरनेट से अश्लील फोटो और वीडियो डाउनलोड कर उनका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग तथा आपत्तिजनक सामग्री दिखाने-बेचने के नाम पर धनराशि वसूलने में करता था। कुछ मामलों में उसने रुपये लेने के बाद स्क्रीनशॉट या वीडियो उपलब्ध नहीं कराने की बात भी सामने आई है।

आरोपी के मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच में एक जनवरी से 22 अक्तूबर 2026 के बीच संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के अनुसार, इस अवधि में लगभग 34 हजार रुपये के संदिग्ध लेनदेन का विवरण सामने आया है। मामले में डिजिटल साक्ष्यों की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन

आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीयनपुर थाने में मु0अ0सं0 0446/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 317(2), 318(4), 294 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67ए/67बी में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में जीयनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह, उपनिरीक्षक रामाश्रय मिश्रा तथा साइबर सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले में डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed