फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Malhani vidhan sabha upchunav result: vote counting of malhani seat candidate of sp bsp congress bjp

UP-By-Election Result: मल्हनी सीट पर लकी यादव की जीत के बाद सपाइयों में जश्न, धनंजय सिंह को हराया

Tue, 10 Nov 2020 07:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Nov 2020 07:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मलह्नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह से शुरू हो गई और शाम तक परिणाम आ गया। मल्हनी से 16 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन सपा के लकी यादव ने बाजी मार ली है। वहीं, भाजपा से मनोज सिंह, बसपा से जयप्रकाश दुबे, कांग्रेस से राकेश मिश्र और निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह भी उम्मीदवार थे।

विज्ञापन
Malhani vidhan sabha upchunav result: vote counting of malhani seat candidate of sp bsp congress bjp
सपा कार्यकर्ताओं के सात जश्न मनाते लकी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के लकी यादव जीत गए हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवाद धनंजय सिंह को करीब 4400 वोटों से हराया है। फिलहाल अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। वीवी पैट की पर्चियों का मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन

13वें राउंड के बाद वोटों का गणित बदल गया था। 21वें राउंड में धनंजय सिंह और लकी यादव के बीच वोटों का अंतर 4995 पहुंच गया था। लकी यादव को 58039 और धनंजय सिंह को 45267 मत मिले। भाजपा को 18911, बसपा को 19814 और कांग्रेस को 2148 मत मिले। 13वें राउंड में लकी यादव को 35544 और धनंजय सिंह को 33848 मत मिले थे। 10वें राउंड में धनंजय सिंह को 35544 वोट मिले, तो वहीं लकी यादव को 24121 मत मिले।
विज्ञापन



मल्हनी उम्मीदवार


नौंवे राउंड में धनंजय सिंह सपा के लकी यादव से 6503 वोटों से आगे चल रहे थे। आठवें राउंड में यह अंतर 7406 का था और सातवें में 7948 वोटों का था। धनंजय सिंह को 26807 वोट और सपा के लकी यादव को 20304 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Malhani vidhan sabha upchunav result: vote counting of malhani seat candidate of sp bsp congress bjp
धनंजय सिंह और लकी यादव - फोटो : अमर उजाला।

मल्हनी सीट पर ईवीएम के वोटों की मतगणना चालू है। पहले राउंड में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह, सपा के लकी यादव से 1151 वोटों से आगे थे। धनंजय सिंह को 2744 वोट मिले, सपा के लकी यादव को 1593 मत मिले। वहीं, दूसरे राउंड में धनंजय सिंह को 4594 और लकी यादव 3483 वोट मिले थे। तीसरे राउंड में धनंजय सिंह को 7589 वोट, लकी यादव को 6353 वोट और चौथे राउंड में धनंजय सिंह को 10396 वोट और सपा के लकी यादव को 8456 वोट मिले हैं। पांचवे राउंड में धनंजय सिंह को 17684 वोट और सपा के लकी यादव को 12303 वोट मिले। सातवें राउंड में धनंजय सिंह को 21928 वोट और सपा के लकी यादव को 13980 वोट मिले।

मल्हनी में कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा से मनोज सिंह, सपा से लकी यादव और निर्दल उम्मीदवार बाहुबली पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के बीच मुख्य लड़ाई थी। इनके अलावा बसपा से जयप्रकाश दुबे, कांग्रेस से राकेश मिश्रा सहित अन्य 11 उम्मीदवार भी थे।

Malhani vidhan sabha upchunav result: vote counting of malhani seat candidate of sp bsp congress bjp
मल्हनी उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

इतिहास-
नए परिसीमन के बाद वर्ष 2012 से अस्तित्व में आया जौनपुर जिले का मल्हनी विधानसभा क्षेत्र पहले रारी के नाम से जाना जाता था। यहां अब तक हुए चुनावों में सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड सपा के पारसनाथ यादव के नाम पर है। वहीं सबसे कम अंतर से चुनाव जीतने वाले राजबहादुर हैं।

सिकरारा, बक्शा और करंजाकला ब्लॉक के अधिसंख्य और सिरकोनी ब्लाक के कुछ हिस्सों को मिलाकर मल्हनी (पहले रारी) विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ है। वर्ष 2012 में मल्हनी सीट पर हुए पहले चुनाव में सपा के पारसनाथ यादव ने रिकार्ड 81602 वोट पाकर निर्दल उम्मीदवार डॉ. जागृति सिंह को 31502 वोटों के अंतर से हराया था। डॉ. जागृति को 50100 वोट मिले थे। वहीं, सबसे कम अंतर से जीत वर्ष 1977 में जनता पार्टी के राजबहादुर को हासिल हुई थी। उन्होंने महज 1219 वोटों के अंतर से कांग्रेस के सूर्यनाथ को शिकस्त दी थी। राजबहादुर के 34730 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के सूर्यनाथ उपाध्याय को 33511 वोट प्राप्त हुए।

Malhani vidhan sabha upchunav result: vote counting of malhani seat candidate of sp bsp congress bjp
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मल्हनी का फाइनल आंकड़ाः
लकी यादवः सपाः 73468
धनंजय सिंहः निर्दलः 68836
मनोज सिंहः भाजपाः 28840
जयप्रकाश दूबेः बसपाः 25180
राकेश मिश्रः कांग्रेसः 2871
सतीश चंद्रः राक्रांपाः 657
अजय शर्माः मौलिक अधिकार पार्टीः 529
जय सिंह यादवः राष्ट्रीय अपना दलः 188
बृजेश पासीः राष्ट्रीय श्रम पार्टीः 416
भरत रामः परिवर्तन समाज पार्टीः 266
मुंशीलालः बहुजन मुक्ति पार्टीः 237
शोभनाथ केवटः प्रगतिशील पार्टीः 658
विजय कुमारः निर्दलः 687
कृपाशंकर सी पांडेयः निर्दलः 1400
डॉ. शालिनी मोहन सहायः निर्दलः 662
सरफराजः निर्दलः 1362
नोटाः 982
जीत का अंतरः 4632

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed