फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Malhani vidhan sabha seat upchunav result: vote counting bjp sp congress bsp candidate

UP-By-Election Malhani Result: धनंजय सिंह या लकी यादव, किसकी होगी जीत, लोगों को बेसब्री से इंतजार

Tue, 10 Nov 2020 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Nov 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Malhani vidhan sabha seat upchunav result: vote counting bjp sp congress bsp candidate
मल्हनी उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मल्हनी विधान सभा सीट पर हुए उपचुनावों के परिणम का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मंगलवार शाम तक चुनाव का रिजल्ट आ जाएगा। फिलहाल 21वें राउंड में समाजवादी पार्टी (सपा) के लकी यादव, निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह से 4995 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। लकी यादव को 58039 और धनंजय सिंह को 45267 मत मिले हैं। भाजपा को 18911, बसपा को 19814 और कांग्रेस को 2148 मत मिले हैं। 

विज्ञापन

इस सीट से कुल 16 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें सपा के लकी यादव और निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह पर टिकी हुई हैं। बसपा से जयप्रकाश दुबे, कांग्रेस से राकेश मिश्र और भाजपा के मनोज सिंह उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन



मल्हनी विधानसभा सीट वर्ष 2012 से अस्तित्व में आई है। तब से इस सीट पर सपा का कब्जा रहा है। वर्ष 2012 के पहले चुनाव में सपा के पारसनाथ यादव निर्वाचित हुए थे। उन्हें वर्ष 2017 में भी बड़े अंतर से जीत मिली। उनके निधन के बाद हो रहे उपचुनाव में पुत्र लकी यादव सपा के टिकट पर मैदान में हैं। अगर लकी चुनाव जीतने में कामयाब हुए तो सपा की यहां हैट्रिक होगी। मल्हनी से पहले रारी के नाम पर रहे इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक कोई भी दल हैट्रिक नहीं लगा पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Malhani vidhan sabha seat upchunav result: vote counting bjp sp congress bsp candidate
निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह भाजपा के लिए भी यहां इतिहास रचने का मौका है। इस सीट से भाजपा मनोज सिंह मैदान में हैं। मनोज सिंह, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी रुबी सिंह बरसठी में पारसनाथ यादव की पत्नी को हराकर ब्लॉक प्रमुख बनीं थीं।

वर्ष 2017 की मोदी लहर में भी मल्हनी सीट गंवाने वाली भाजपा के लिए जीत यहां प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। यही कारण है कि यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो बार सभा की थी। दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश चन्द शर्मा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सभा हुई। चुनाव प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, जिले के प्रभारी उपेंद्र तिवारी, राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने लगातार कैंप किए।

पार्टी को अब तक यहां जीत नहीं मिली है। वर्ष 1962 में कुंवर श्रीपाल सिंह को जरूर जीत मिली थी, मगर तब यह रारी विधानसभा सीट थी। 1962 के बाद से कभी भी भगवा खेमे में जीत की खुशी नहीं दौड़ी। यहां तक कि लोकसभा चुनाव में भी पार्टी हमेशा यहां से पिछड़ती रही है। अगर मनोज सिंह इस बार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे तो वह भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

Malhani vidhan sabha seat upchunav result: vote counting bjp sp congress bsp candidate
लकी यादव, सपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

निर्दल उम्मीदवार धनंजय सिंह रारी से दो बार विधायक रहे। पहली बार वर्ष 2002 में भी वह निर्दल ही चुनाव जीते थे। इसके बाद वर्ष 2007 में जदयू के सिंबल पर निर्वाचित हुए। वर्ष 2009 में वह बसपा से जौनपुर के सांसद बने। वर्ष 2012 में पत्नी जागृति सिंह निर्दल तो वर्ष 2017 में वह खुद निषाद पार्टी के सिंबल पर मैदान में उतरे थे। कड़ी टक्कर के बाद भी वह जीत दर्ज नहीं कर सके। अगर धनंजय सिंह को जीत मिली तो वह निर्दल उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतने वाले मल्हनी के पहले विधायक होंगे। इससे पहले रारी में भी उन्होंने ही निर्दलीय चुनाव जीता था।

बसपा से जयप्रकाश दुबे ने अपनी किस्मत को आजमाया है. वह एक स्कूल प्रबंधक हैं। जबकि कांग्रेस से राकेश मिश्रा उर्फ मंगला गुरु मैदान में हैं, जो  कांग्रेस मनरेगा निगरानी समिति के अध्यक्ष हैं। मल्हनी में कुल तीन लाख 65 हजार 13 मतदाता हैं। तीन नवंबर को मतदान में 207089 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इसमें 101979 महिलाएं और 105110 पुरुष मतदाता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed