फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Malhani Upchunav: BJP candidate manoj singh filled nomination for election from by election up jaunpur and dr shalini sahay

मल्हनी उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन कर ठोकी चुनावी ताल, डॉ शालिनी सहाय होंगी पहली महिला निर्दलीय उम्मीदवार

Thu, 15 Oct 2020 02:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 15 Oct 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Malhani Upchunav: BJP candidate manoj singh filled nomination for election from by election up jaunpur and dr shalini sahay
भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह ने किया नामांकन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार मनोज सिंह ने नामांकन किया। वहीं डॉ शालिनी सहाय ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी ठोकी है।

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह गुरुवार को दोपहर सवा 12 बजे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्र के साथ पहुंचे। उन्होंने उपचुनाव के लिए दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया। आरओ नीतीश कुमार ने आचार संहिता के पालन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन



वहीं डॉ शालिनी सहाय निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी। वह सरकारी चिकित्सक रही हैं। अभी तक मल्हनी सीट से उपचुनाव में पहली महिला उम्मीदवार वहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ शालिनी सहाय ने किया नामांकन।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी लड़ेंगे चुनाव :
बाहुबली और पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन किया। रिटर्निंग ऑफिसर नीतिश कुमार के समक्ष दो सेट में पर्चा दाखिल किया।

सपा से लकी यादव उम्मीदवार :
जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को सपा प्रत्याशी लकी यादव ने नामांकन किया। दोपहर 12 बजे प्रस्तावक के साथ एसडीएम सदर कोर्ट में पहुंचकर लकी यादव ने दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन स्थल के बाहर जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बसपा से जयप्रकाश दुबे ने ठोकी चुनावी ताल :
बहुजन सवाज पार्टी (बसपा) के जयप्रकाश दुबे ने सोमवार को मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पहला नामांकन भरा था। दोपहर 2.25 बजे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार जयप्रकाश दुबे ने सदर एसडीएम कोर्ट में दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर सदर एसडीएम नीतिश कुमार के समक्ष तीन सेट में नामांकन पत्र जमा किया। बसपा प्रत्याशी ने खुद को सबसे सशक्त उम्मीदवार बताते हुए सर्वसमाज का साथ लेकर चुनाव में जीत का दावा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed