फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MALHANI upchunav: At last moment Congress believe old candidate for by election up former MP Dhananjay Singh will be an independent candidate

मल्हनी: ऐन वक्त पर बिगड़ी बात तो कांग्रेस ने अपनों पर ही रखा हाथ, पूर्व सांसद धनंजय सिंह होंगे निर्दलीय प्रत्याशी

Wed, 14 Oct 2020 03:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Oct 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
MALHANI upchunav: At last moment Congress believe old candidate for by election up former MP Dhananjay Singh will be an independent candidate
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भरा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन। - फोटो : अमर उजाला

पिछले कई दिनों से जौनपुर की मल्हनी सीट पर कांग्रेस से बड़े उलटफेर की चर्चा गर्म थी। राजनीतिक सूत्रों का दावा था कि पार्टी इस सीट पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर दांव लगा सकती है। उन्हें 12 अक्तूबर को लखनऊ पहुंचकर पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण भी मिल चुका था। मगर कांग्रेस ने ऐन वक्त पर किसी बाहरी की बजाए पुराने कार्यकर्ता पर ही दांव लगाना बेहतर समझा।

विज्ञापन

इसके पीछे की वजह कांग्रेस पार्टी के अंदरखाने से विरोध के स्वर उठना बताया जा रही था। उधर, धनंजय सिंह के करीब बता रहे हैं कि उन्होंने खुद कांग्रेस से दूरी बनाई।
विज्ञापन



उपचुनाव में सबकी निगाहें पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर लगी थीं। रारी नाम से रही इस सीट से धनंजय दो बाद विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2009 में उनके सांसद बनने के बाद हुए उपचुनाव में उनके पिता भी विधायक निर्वाचित हुए हैं। वर्ष 2012 और 2017 के चुनाव में भी सपा प्रत्याशी पारसनाथ यादव का सीधा मुकाबला धनंजय सिंह के परिवार से ही रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी उन्होंने चुनाव में उतरने की पूरी तैयारी की है। बाहुबली और पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन किया। रिटर्निंग ऑफिसर नीतिश कुमार के समक्ष दो सेट में पर्चा दाखिल किया।

पहले वह निषाद पार्टी से मैदान में उतरने वाले थे। भाजपा ने निषाद पार्टी को जब सीट नहीं दी तो धनंजय सिंह ने निर्दल उतरने का फैसला लिया था। पिछले दिनों अचानक उनके कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क में आने से सरगर्मी तेज हुई। दोनों ओर से वार्ता हो चुकी थी।

12 अक्तूबर को पार्टी में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद को लखनऊ में आमंत्रित किया गया था, मगर बाद में मामला बिगड़ गया। करीबियों का कहना है कि कांग्रेस के प्रति लोगों में असंतोष है। लिहाजा इसका नुकसान चुनाव में उठाना पड़ सकता था।

दूसरा अहम कारण अपनी पहचान का भी है। वर्ष 2017 में निषाद पार्टी का साथ होने के कारण पार्टी ने उन्हें मिले वोटों पर अपना दावा ठोंक दिया था, जबकि यह वोट व्यक्ति के आधार पर मिले थे। फिर किसी पार्टी का साथ होगा तो वह पार्टी वोटों को अपने साथ मानेगी।

उधर, कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि बाहरी व्यक्ति को टिकट देने की चर्चा के बाद पार्टी के अंदरखाने में विरोध शुरू हो गया था। इसे भांपते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed