फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Male skeleton found in an inter college in Varanasi

वाराणसी के एक कॉलेज में मिला नर कंकाल,  लॉकडाउन के दौरान बनाया गया था आश्रय स्थल 

Thu, 11 Feb 2021 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 11 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Male skeleton found in an inter college in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के दीवानी कचहरी के समीप स्थित जेपी मेहता इंटर कॉलेज के परिसर में पुराने जर्जर भवन के एक कमरे में बुधवार को नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। प्रिंसिपल की सूचना पर आई पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कंकाल के समीप ही बाल्टी और मग पड़ा हुआ था।

विज्ञापन


इसे लेकर यह अंदाजा लगाया गया कि बीते साल लॉकडाउन के दौरान जब स्कूल में आश्रय स्थल बनाया गया था, उस समय कोई श्रमिक सुनसान स्थान की ओर शौच करने गया होगा। उसी दौरान किसी जहरीले जंतु के काटने या हार्टअटैक की वजह से उसकी मौत हो गई होगी।
विज्ञापन


कचहरी के समीप स्थित जेपी मेहता इंटर कॉलेज के पीछे के हिस्से में पुराना जर्जर भवन है। जर्जर भवन के सामने स्थित जमीन को खेल मैदान बनाने के लिए दोपहर के समय साफ-सफाई की जा रही थी। इसी दौरान जर्जर भवन के एक कमरे में नर कंकाल देख काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो प्रिंसिपल डॉ. एनके सिंह ने कैंट थाने की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान नर कंकाल मिलने की सूचना पर स्कूल में मौजूद छात्र-छात्राएं भयभीत दिखे। कैंट थाने की पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की।

प्रभारी निरीक्षक कैंट ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि लॉकडाउन के दौरान स्कूल में बने आश्रय स्थल में से किसी का यह शव है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। जरूरत पड़ेगी तो डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed