फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Make the book fair successful, add youth

पुस्तक मेले को बनाएं सफल, जोड़ें युवाओं को

Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Make the book fair successful, add youth
श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा महोत्सव के अवसर पर 22 दिसंबर से आयोजित होने वाले पुस्तक मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस गर्ग ने पुस्तक मेले के सफल आयोजन एवं युवाओं को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में लगने वाले 15 दिवसीय पुस्तक मेले में देश भर के प्रकाशक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि महोत्सव के तहत 22 दिसंबर से सात जनवरी तक होने वाले पुस्तक मेले में एनबीटी प्रकाशन द्वारा शहर भर में सचल पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस्कान समूह द्वारा युवा महोत्सव एवं हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मानवीय मूल्यों पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। मेले में नेशनल बुक ट्रस्ट नई दिल्ली, राजकमल प्रकाशन समूह, वाणी प्रकाशन, भारतीय ज्ञानपीठ पिलग्रिम्स प्रकाशन, राष्ट्र धर्म, भक्तिवेदांता बुक ट्रस्ट, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, लोकभारती प्रकाशन, गायत्री परिवार आदि प्रकाशकों के स्टाल आकर्षण के केंद्र रहेंगे। संस्कृत के प्रचार एवं प्रसार के लिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा संस्कृत केंद्रित पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed