फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये काटा, वो काटा भक्काटा के शोर के बीच खूब उड़ी पतंगें, देखें बनारस की खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 15 Jan 2020 08:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jan 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Makar sankranti kite festival picture in varanasi
अस्सी घाट पर पतंग उड़ाती महिला। - फोटो : अमर उजाला।

मकर संक्रांति के अवसर पर काशी में पतंगबाजी लोगों के सिर चढ़कर बोली। वो काटा... वो काटा... हुर्रेर्रेर्रे की आवाजें दिनभर गूंजती रहीं। मानों समूचा शहर छतों पर जा चढ़ा हो। दिनभर डीजे और ढोल की धुनों के बीच शहर भर में पतंगबाजी की धूम रहीं। युवक-युवतियों के बीच पेंच लड़ाने का क्रेज देखते ही बना। हर पतंग के कटने पर सिर्फ एक ही आवाज गूंजी भाक्काटा...।

Makar sankranti kite festival picture in varanasi

धूप के साथ परवान चढ़ा पतंगबाजी का रंग
आसमान में सूर्य की लालिमा फूटने के साथ मकर संक्रांति पर घरों में चहल पहल शुरू हो गई थी। स्नान करने के बाद बच्चे अपनी-अपनी पतंगों के साथ घर के छतों पर डट गए तो कई मैदानों में दोस्तों के साथ मिलकर पतंगबाजी के हुड़दंग में मशगूल रहे। धूप खिलने के साथ पतंगबाजी का रंग और परवान और चढ़ा। हर ओर रंग-बिरंगी पतंगे तितलियों की भांति आसमान में थिरकती दिखाई दीं।

Makar sankranti kite festival picture in varanasi

डीजे पर बजते रहे फिल्मी गीत
सुबह आठ बजे से छतों पर डीजे की धुन पर वह काटा वह मारा की गूंज पूरे दिन तक जारी रही। कई जगहों पर युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। छत पर पतंग उड़ा रहे युवाओं ने खूब सेल्फियां ली और उसे सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ शेयर करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar sankranti kite festival picture in varanasi

गंगा पार रेत पर सजी युवाओं की टोलियां
मकर संक्रांति उल्लास, उमंग और उत्साह घरों और मैदानों तक ही सीमित नहीं था, युवाओं की टोलियों ने गंगा किनारे भी इकट्ठा होकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। गंगा किनारे पतंगबाज कभी-कभी पतंग को नदी के सतह तक ले आते थे और अचानक फिर से मंझे पर झटका देते ही आसमान की ओर उड़ान भर लेती थी।

विज्ञापन
Makar sankranti kite festival picture in varanasi

विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में पतंगबाजी
घर से दूर हास्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं ने भी पतंगबाजी का खूब आनंद उठाया। छात्र-छात्राओं में एक दूसरे की पतंग काटने की होड़ मची थी। विभिन्न आकृतियों के साथ राजनेताओं के चित्रों वाली पतंग युवाओं को खूब पसंद आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed