फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुण्य सलिला में स्नान कर भगवान भाष्कर को भक्तों ने किया नमस्कार, बाबा दरबार में दर्शन को लगी कतार

Wed, 15 Jan 2020 01:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 15 Jan 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Devotees saluted Lord Bhaskar by bathing in the Ganges, a huge crowd in the temples
मंकर संक्रांति के पर्व पर गंगा स्नान करते लोग - फोटो : amar ujala

मकर संक्रांति पर बुधवार को भोर से ही लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर उत्तरायण सूर्य को प्रणाम किया। आराध्य देवों की दर पर मत्था टेका और दान-पुण्य कर रहे हैं। साथ ही पकवानों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। 



संक्रांति के स्नानार्थियों की संख्या वैसे तो सभी घाटों पर रही मगर सड़क मार्ग से सीधे जुड़े दशाश्वमेध घाट, प्रयाग घाट, शीतलाघाट, आरपी घाट, गायघाट, मीरघाट, सिंधिया घाट, अस्सी घाट व पंचनद तीर्थ के रूप में मान्य पंचगंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंचे। पंचगंगा घाट के ऊपर प्रतिष्ठित बिंदु माधव मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचे।

नए मौसम, नई फसल, नए पत्र-पुष्पों और नई ताजगी का उपहार प्रभु के चरणों में अर्पित कर आस्थावानों ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। दूर-दराज से मोक्षदायिनी काशी में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी रस्म के अनुसार गंगा स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।

Devotees saluted Lord Bhaskar by bathing in the Ganges, a huge crowd in the temples
गंगा घाट पर अपनी ही धुन में लीन विदेशी - फोटो : amar ujala

मान्यता है कि बाबा भोलेनाथ की नगरी में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गंगा स्नान कर तिल-गुड़ दान करने से सुख व शांति संग अक्षय फल की प्राप्ति होती है। भारी भीड़ के चलते काशी विश्वनाथ मंदिर के तीनों प्रवेश द्वार पर लंबी लाइन लगी और दिन भर यलो जोन की गलिया जाम रहीं।

मंडियां और बाजार हमेशा की तरह शुक्रवार को भी सामग्रियों से पटे रहे मगर आज रुतबा किसी का था तो तिल-गुड़ से निर्मित लड्डू, तिलवा, तिलकुट सहित अन्य आइटम का। दशाश्वमेध, गोदौलिया, चेतगंज, जगतगंज, विश्वेश्वरगंज, सोनारपुरा, लंका, सुंदरपुर, वरुणापार क्षेत्र मेंभोजूबीर, अर्दली बाजार, पांडेयपुर, पहड़िया में तो तिल-गुड़, लइया, पट्टी, चूड़ा की अस्थाई दुकानें पग-पग पर दिखीं।

Devotees saluted Lord Bhaskar by bathing in the Ganges, a huge crowd in the temples
मंकर संक्रांति के पर्व पर गंगा स्नान करते लोग - फोटो : amar ujala

गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

मकर संक्रांति के मद्देनजर पुलिस की ओर से सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद है और आला अधिकारी गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते देखे गए। भेलूपुर, दशाश्वमेध, चौक और कोतवाली थाना प्रभारी को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees saluted Lord Bhaskar by bathing in the Ganges, a huge crowd in the temples
मंकर संक्रांति के पर्व पर गंगा स्नान करते लोग - फोटो : Amar Ujala

जल पुलिस भी गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सजग दिखाई दी। एसएसपी ने बताया कि जेबकतरों और पाकेटमारों की धरपकड़ के लिए सादे कपड़े में महिला और पुरुष सिपाही प्रमुख गंगा घाटों पर तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Devotees saluted Lord Bhaskar by bathing in the Ganges, a huge crowd in the temples
मंकर संक्रांति के पर्व पर गंगा स्नान करते लोग - फोटो : Amar Ujala
बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वॉड को प्रमुख गंगा घाटों की चेकिंग करते रहने का निर्देश दिया गया है। आमजन से अपील है कि यदि कोई लावारिस सामग्री कहीं पड़ी मिले तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed