फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   major accident in Varanasi late night house caught fire due to Gas leak youth dies and four seriously scorched

वाराणसी में देर रात बड़ा हादसा: गैस लीक होने से मकान में लगी, युवक की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

Mon, 20 Dec 2021 09:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Dec 2021 09:57 AM IST
सार

वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के रेशम कटरा स्थित विशाल अग्रवाल के मकान के चौथे तल पर  देर रात करीब एक बजे गैस लीक के कारण आग लग गई। चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
major accident in Varanasi late night house caught fire due to Gas leak youth dies and  four seriously scorched
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौक क्षेत्र में देर रात एक घर में बड़ा हादसा हो गया। रेशम कटरा गली स्थित एक मकान में सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अग्निशमन दल की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के रेशम कटरा स्थित विशाल अग्रवाल के मकान के चौथे तल पर देर रात करीब एक बजे सिलिंडर की पाइप फटने से गैस लीक कर गई। जिससे कमरे में आग लग गई। जिस कमरे में आग लगी उसमें जेवर बनाने का काम होता है। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना प्रभारी शिवकांत मिश्र मौके पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। संयोग रहा कि आग दूसरे कमरे में नहीं फैली। जिस कमरे में आग लगी उसमें पश्चिम बंगाल के पांच मजदूर सुमित (18), सौरभ (15), अभिजीत मांझी (35), अभिजीत (25) और प्रवीण (25) सो रहे थे। आग इतना विकराल था कि पांचों कमरे से भाग नहीं सके। वो अंदर चीखते-चिल्लाते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में बड़ा हादसा: गंगा में नाव पलटने से तीन छात्राएं लापता, महिला को बचाया गया

स्थानीय लोगों में दहशत

जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पांचों झुलसकर अचेत हो गए। पुलिस ने आननफानन सभी को प्राइवेट वाहन से मंडलीय अस्पताल भिजवाया। जहां से प्रवीण (25) को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उस मृत घोषित कर दिया गया।  इधर, आग लगने की जानकारी के बाद मकान में मौजूद लोग और पास-पड़ोस के लोगों में दहशत फैल गई।

सिलिंडर से गैस रिसाव की वजह से आग लगी है। जिससे कमरे का पूरा सामन और पांच मजदूर झुलस गए। घटना में एक की मौत और चार झुलसे हैं। जिसमें एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। - अनिमेष सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी 

देर रात अचानक से हुए शोर-शराबे और गहमागहमी से सभी घबरा उठे। जिस मकान में आग लगी थी वहां देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग चर्चा करते रहे कि अगर आग पर जल्द  काबू नही पाया जाता तो हताहतों की संख्या ज्यादा होती। मौके पर पुलिस मौजूद है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है। पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

अग्निशमन विभाग ने गैस लीक होने की पुष्टि की है। मंडलीय अस्पताल में भर्ती घायल के मुताबिक, वो कई साल से बनारस में रहकर सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करते हैं। वह रविवार रात को खाना खाकर सो गए। रात करीब एक बजे प्रवीण ने आग-आग चिल्लाना शुरू कर दिया। जब बाकी लोगों की नींद खुली तो हमें भागने का मौका नहीं मिला। इसके बाद हमें याद नहीं है। कमरे में आग कैसे लगी थी, उन्हें समझ में नहीं आया। उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा है कि जो प्रवीण कल रात उनके साथ ही था वह अब दुनिया में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed