फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Major accident averted on Ballia-Chhapra railway section Sarnath Express stopped

पेड़ ने रोकी सारनाथ एक्सप्रेस: बलिया-छपरा रेल खंड पर बड़ा हादसा टला, चालक की सूझबूझ आई काम, पढ़ें- क्या हुआ?

Wed, 27 Sep 2023 03:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 27 Sep 2023 03:07 PM IST
सार

बलिया-छपरा रेल खंड पर बुधवार की सुबह छपरा से बलिया के तरफ अप सारनाथ एक्सप्रेस जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन आने से कुछ देर पहले ट्रैक के समीप स्थिथ सूखा पेड़ रेलवे के विद्युत तार पर गिर गया। इसके बाद तार से आग की लपट उठने लगी।

विज्ञापन
Major accident averted on Ballia-Chhapra railway section Sarnath Express stopped
पेड़ ने रोकी सारनाथ एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया-छपरा रेल खंड अंतर्गत छाता आसचौरा हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे के विद्युत तार पर बुधवार की सुबह सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ तार पर गिरने से तार लटकर ट्रैक के समीप पहुंच गया। सारनाथ के चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दौरान क़रीब एक घंटे तक अप सारनाथ एक्सप्रेस टूटे पेड़ से कुछ दूरी पर रुकी रही। यात्रियों ने टूटे पेड़ को दूसरी टहनी लगाकर ऊपर किया तब जाकर ट्रेन रवाना हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे इंजीनियरिंग विभाग के उच्चाधिकारी व कर्मचारियों ने पेड़ को हटाया। विद्युत व्यवस्था ठीक किया। हादसे के चलते कई ट्रेनों का संचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा। यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन

बलिया-छपरा रेल खंड पर बुधवार की सुबह छपरा से बलिया के तरफ अप सारनाथ एक्सप्रेस जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन आने से कुछ देर पहले ट्रैक के समीप स्थिथ सूखा पेड़ रेलवे के विद्युत तार पर गिर गया। इसके बाद तार से आग की लपट उठने लगी। आसपास के लोग दूर भाग खड़े हुए। इसी बीच सहतवार से बलिया के तरफ सारनाथ आने लगी। खेत में काम कर रहे लोगों ने सारनाथ के चालक को ट्रेन रोकने का इशारा किया। चालक ने किसी अनहोनी की आशंका पर टूटे पेड़ को देखते हुए ट्रेन को पावर ब्रेक लगा कर रोक दिया। इससे ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पेड़ हटाने के बाद आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान सहायक मंडल इंजीनियर सुएस द्विवेदी, सीनियर इंजीनियर अखिलेश गुप्ता, जयेंद्र कुमार मिश्र, इन्स्पेक्टर आरपीएफ आदि मौजूद रहे।

क्षेत्र के छाता रेंज अंतर्गत बांसडीहरोड से लेकर छाता आसचौरा हाल्ट स्टेशन के ट्रैक समीप आधा दर्जन से अधिक सूखे पेड़ है जो दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।  ग्रामीणों ने बताया कि संयोग अच्छा था कि ट्रैक पर दिन के समय में पेड़ गिरा और खेतो में काम कर रहे किसान उसको देख लिए, वरना रात में अगर पेड़ गिरा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वन विभाग की अधिकारीयों के लापरवाही के कारण सूखे पेड़ नही काटे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सूखे पेड़ विभिन्न रेलवे ट्रैक के पास है। जो बड़े हादसों को दावत दे रहा है।

छाता रेंज के वन रक्षक राजू यादव ने बताया कि जो भी सूखे पेड़ है। उसका चिन्हांकन कर वन निगम को सौप दिया गया है। कहा कि रेलवे ट्रैक के पास जो सूखे पेड़ है उसको शीघ्र कटवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed