फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Major accident averted in Varanasi Giant Neem tree fell in court premises created panic among lawyers

Varanasi: कलेक्ट्रेट परिसर में गिरा विशालकाय नीम का पेड़, कोई हताहत नहीं, अधिवक्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

Thu, 12 Oct 2023 09:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Oct 2023 09:59 PM IST
सार

वाराणसी के कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार दोपहर विशालकाय नीम का पेड़ अचानक गिर गया। संयोग रहा कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
Major accident averted in Varanasi Giant Neem tree fell in court premises created panic among lawyers
वाराणसी कचहरी परिसर में गिरा विशालकाय नीम का पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर 50 वर्ष से ज्यादा पुराना विशालकाय नीम का पेड़ भहरा कर गिर गया। संयोग अच्छा था कि पेड़ के नीचे दबकर कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, घटना के काफी देरी तक मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने खासी नाराजगी जताई। इसके साथ ही जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार के समीप विशालकाय नीम के पेड़ के नीचे करीब 200 अधिवक्ता टिनशेड के नीचे चौकी-कुर्सी लगाकर बैठते थे। पेड़ गिरने से अधिवक्ताओं की चौकी व कुर्सियां उसकी जद में आकर ध्वस्त हो गईं। घटना की सूचना पाकर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता काफी संख्या में मौके पर जुट गए।

विज्ञापन

शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया

अधिवक्ता प्रशासन पर गैर जिम्मेदाराना कृत्य का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि पेड़ जर्जर था। उसे कटवाने के लिए कई बार प्रयास किया गया था और उसके गिरने का अंदेशा जताया गया था। इसके बावजूद प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमेन व सदस्य हरिशंकर सिंह, सेंट्रल व बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय व रामप्रवेश सिंह, दोनों बार के महामंत्री शशिकांत दूबे व प्रदीप राय मौके पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनके जिन साथियों का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाए। अन्यथा की स्थिति में अधिवक्ता हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

10 मिनट पहले जमीन खिसकने लगी तो इधर-उधर भागे लोग

जिस समय नीम का पेड़ गिरा, उस दौरान कलेक्ट्रेट और सिविल कोर्ट परिसर में काफी चहल-पहल थी। नीम के पेड़ के नीचे काफी लोग मौजूद भी थे। पेड़ के गिरने के लगभग 10 मिनट पहले उसके आसपास की जमीन खिसकने लगी। इससे लोगों को पेड़ के गिरने की आशंका हुई और सभी उसके नीचे से दूर हट गए। इसके बाद देखते ही देखते लगभग 50 वर्ष से ज्यादा पुराना पेड़ भहरा कर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed