फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Main pipeline line incomplete, 23 thousand houses waiting for PNG

Varanasi News: मेन पाइपलाइन लाइन अधूरी, 23 हजार घरों में पीएनजी का इंतजार

Tue, 19 Dec 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Main pipeline line incomplete, 23 thousand houses waiting for PNG
विज्ञापन


शहर में गेल ने कई इलाकों के घरों में पीएनजी की सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछा दी है। जबकि मुख्य पाइपलाइन बिछाने के लिए पीडब्ल्यूडी से अनुमति नहीं मिल रही है। इससे 23 हजार घरों में पीएनजी नहीं पहुंच सकी। गेल संबंधित विभाग से अनुमति का इंतजार कर रहा है।
गेल की ओर से वर्तमान में 55 हजार से ज्यादा घरों में पीएनजी की सप्लाई की जाने की तैयारी है। अब तक 32 हजार घरों में पीएनजी की सप्लाई की जानी है। बरेका, सुंदरपुर, बीएचयू, चितईपुर, सुसुवाहीं, शिवपुर आदि इलाकों के घरों में पीएनजी पहुंची है। वहीं कई इलाकों में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

गेल के मार्केटिंग मैनेजर प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि बिरदोपुर, गिरीनगर, छोटी गैबी, मानस नगर, कबीर नगर क्षेत्र के लगभग तीन हजार घरों में पाइपलाइन का कनेक्शन दे दिया गया है। मेन पाइप लाइन डालने के लिए पीडब्ल्यूडी से अनुमति नहीं मिल रही है। इससे गैस की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed