फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Main accused in murder of youth at wedding ceremony arrested in encounter

Varanasi News: शादी समारोह में युवक की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 01 May 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Main accused in murder of youth at wedding ceremony arrested in encounter
जीयनपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल अपराधी नीरज निषाद। श्रोत-पुलिस।
आजमगढ़। शादी समारोह में विवाद के दौरान हुई हत्या के आरोप में नामजद मुख्य अभियुक्त नीरज निषाद बुधवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसके दो साथियों आशीष निषाद और सोनू निषाद भाग गए।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बुधवार की रात सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुबारकपुर तिराहे से बासूपार-घड़सरा मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास तो आरोपियों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया। घायल अभियुक्त की पहचान नीरज निषाद (18), निवासी इंदिरा नगर, अजमतगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला अजमतगढ़ के इंदिरा नगर में गोरखपुर के बेलसरी निवासी रामगोविंद साहनी की बरात आई थी। शादी समारोह के दौरान कूलर की हवा के लिए विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट और चाकूबाजी में बरात पक्ष के अमीर चंद सहनी की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वारदात के बाद सभी आरोपी भाग गए थे। वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को छिपा दिए गए थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने फायरिंग भी की। भागे आरोपियों में आशीष निषाद और सोनू निषाद की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed