फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahila Congress took out padyatra, thanked Congress General Secretary

महिला कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, कांग्रेस महासचिव को दिया धन्यवाद

Tue, 21 Dec 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mahila Congress took out padyatra, thanked Congress General Secretary
महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष रितु पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को भेलूपुर से सिंहद्वार तक शक्ति पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान नेता और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को राजनीति में 40 फीसदी भागीदारी देने के लिए कांग्रेेस महासचिव प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

भेलूपुर से सिंहद्वार तक निकली तीन किलोमीटर की पदयात्रा में लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा लगाते हुए महिलाएं चल रही थीं। पदयात्रा भेलूपुर से शुरू होकर रविंद्रपुरी, संत रविदास गेट होते हुए सिंहद्वार स्थित महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर समाप्त हुई। वक्ताआें ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए एक ऐसा वातावरण बनाया जाए, जिसमें उनकी अभिव्यक्ति बंधनमुक्त हो और उन्हें असीमित आकाश मिले। इस दौरान रामनगर पलिका परिषद अध्यक्ष रेखा शर्मा, अमृता पांडेय, महालक्ष्मी शुक्ला, नुजहत, सीमा, शशि सेठ, फातिमा बेबी, अनुराधा यादव, हुसना देवी, अफसाना, नगीना, सुमिता, देवंती, कमला, बीनू, प्रदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed