महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने साधा योगी सरकार पर निशाना, बोले- यूपी में अत्याचार बढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार में उर्जा मंत्री नितिन राउत आज सुबह स्पेशल चार्टर्ड प्लेस वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। वाराणसी एयरपोर्ट से 10:05 बजे सड़क मार्ग से आजमगढ़ के लिए प्रस्थान किया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यूपी सरकार में योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों पर अत्याचार बड़े पैमाने पर हो रहा है, यह केवल मैं नहीं कह रहा हूं, ये तो एनसीआरबी की रिपोर्ट भी कहती है।
उस रिपोर्ट के मुताबिक जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं तब से दलितों की हत्याएं हो रही हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को एक प्रकार से ठीक ढंग से जीने नहीं दिया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ की सरकार के लोग यह करते हैं।
आज दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन है। उनके समय में भी इस प्रकार की जब घटनाएं होती थीं तो उन्होंने 1990 का एक एक्ट बनाया एससी-एसटी की सुरक्षा के लिए। उस एक्ट का भी पालन यहां पर नहीं हो रहा है।
आपको पता होगा कि वह एक्ट निरस्त करने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की थी, तो अनुसूचित जाति-जनजातियों के लोगों ने सड़क पर उतरकर भारत बंद किया था। आज फिर स्थिति ठीक उसी प्रकार से है कि आजमगढ़ जिले के बांसगांव के सरपंच सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू की निर्ममतापूर्वक हत्या की गई है।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसका मैं विरोध करता हूं और योगी सरकार का भी विरोध करता हूं। सुशांत केस को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला है, इसके बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है।