{"_id":"608657548ebc3e8d1b2ed323","slug":"mahants-of-sankatmochan-temple-also-corona-infected-isolate-themselves-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकटमोचन मंदिर के महंत भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकटमोचन मंदिर के महंत भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम आइसोलेट
Mon, 26 Apr 2021 11:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:31 AM IST
सार
संपर्क में आने वालों से जांच कराने की जारी की अपील
विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के श्री संकटमोचन मंदिर के महंत और आईआईटी बीएचयू में प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र भी कोरोना संक्रमित हो गए है। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। बिना किसी लक्षण के ही उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। अपील करते हुए कहा है कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए है वह खुद की जांच अवश्य करवा लें।
विज्ञापन
महंत प्रो. मिश्र ने बताया कि मुझे किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है। कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। हर मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। आप अस्पताल के संसाधन उन मरीजों के लिए छोड़े जिन्हें दिक्कत है। बस इस बीमारी में आत्मबल बनाए रखें, ईश्वर पर भरोसा रखें वह सब ठीक करेंगे। संकट मोचन हनुमान जी से प्रार्थना है कि वह शीघ्र इस संकट का भी नाश करेंगे।
विज्ञापन