{"_id":"3b862169eb72cc0d7054bff461836670","slug":"mahanta-aditya-nath-allahabad-on-hold-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत आदित्य नाथ को इलाहाबाद जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत आदित्य नाथ को इलाहाबाद जाने से रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे भाजपा सांसद महंत आदित्य नाथ के काफिले को शुक्रवार को औराई में पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन
इससे नाराज समर्थकों ने आधे घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। महंत ने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासन ने सांसद के मौलिक अधिकार का हनन किया है। इस मामले को वह न्यायालय ले जाएंगे और संसद में उठाएंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में सुबह पुलिस प्रशासन को महंत आदित्यनाथ के इलाहाबाद जाने की जानकारी मिली तो लगभग आठ बजे उनके काफिले को टकटकपुर के पास रोक दिया गया।
महंत ने बताया कि वे मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए मिर्जापुर जाएंगे। इसके बाद चार थानाध्यक्षों को उनके साथ लगाकर भेज दिया गया।
सुबह नौ बजे आदित्यनाथ औराई चौराहे पर पहुंचे तो एसपी एके राय और पुलिस फोर्स ने उन्हें इलाहाबाद की ओर नहीं जाने दिया। तब काफिला मिर्जापुर की ओर चला गया।
विज्ञापन
महंत आदित्यनाथ ने लगभग 11 बजे मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। उधर, सांसद आदित्यनाथ को इलाहाबाद जाने से रोकने के लिए पूरा पुलिस महकमा सड़कों पर उतर गया, लेकिन आदित्यनाथ फिर औराई तक पहुंच गए और दोबारा इलाहाबाद जाने की कोशिश की।
पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर महंत के समर्थकों ने जाम लगा दिया। इसके बाद आदित्यनाथ वहां से वाराणसी आए। यहां सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुझसे डरती है, इसलिए इलाहाबाद जाने से रोका जा रहा है। कुछ देर विश्राम करने के बाद महंत आदित्यनाथ गोरखपुर निकल गए।