फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahakavi Jaishankar Prasad jayanti four days national language drama festival in Banaras

Varanasi: महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती कल, बनारस में चार दिन राष्ट्रभाषा नाट्योत्सव का आयोजन

Sun, 29 Jan 2023 12:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 Jan 2023 12:04 AM IST
सार

महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती पर कल से दो फरवरी तक  बनारस में जयशंकर राष्ट्रभाषा नाट्योत्सव का आयोजन होगा। इसमें महाकवि के नाटकों का मंचन किया जाएगा। 

विज्ञापन
mahakavi Jaishankar Prasad jayanti four days national language drama festival in Banaras
महाकवि की प्रपौत्री कविता कुमारी (बीच में) ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती 30 जनवरी को राष्ट्रभाषा उत्सव के रूप में मनाई जाएगी। इसके साथ ही 30 जनवरी से दो फरवरी तक जयशंकर राष्ट्रभाषा नाट्योत्सव का आयोजन होगा। इसमें महाकवि के नाटकों का मंचन किया जाएगा। शुभारंभ सरायगोवर्धन स्थित महाकवि के प्रसाद मंदिर से होगा। नाट्य मंचन व संगोष्ठी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में होगी। 

विज्ञापन


ये जानकारी महाकवि की प्रपौत्री कविता कुमारी, काशी विद्यापीठ के प्रो. अनुराग कुमार व बीएचयू के प्रो. अरुण जैन ने शनिवार की शाम सरायगोवर्धन स्थित महाकवि जयशंकर प्रसाद के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि नाट्य मंचन में कामायनी, गुंडा और ध्रुवस्वामिनी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


30 जनवरी से एक फरवरी तक संगोष्ठी और 31 जनवरी से दो फरवरी तक नाट्य मंचन होगा।  सुबह के सत्र में काशी विद्यापीठ के केंद्रीय पुस्तकालय के समिति कक्ष में संगोष्ठी और शाम को गांधी अध्ययन पीठ सभागार में नाटकों का मंचन होगा। नाट्योत्सव के अलावा महाकवि को जन-जन से रूबरू कराने के लिए हाइब्रिड मोड में साहित्य के सम्मेलन, जयशंकर प्रसाद के जीवन, साहित्य पर फिल्म निर्माण, संग्रहालय व स्मारक का निर्माण और साहित्यिक भ्रमण कॉरिडोर का निर्माण करने की भी योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: रात ठंडी पर दिन में राहत, तेज धूप से तापमान बढ़ा, छा सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed