{"_id":"5fb102648ebc3e9b7544159b","slug":"ma-was-beaten-in-land-dispute-filled-hands-and-feet-in-sacks-and-threw-them-in-pond","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जमीन विवाद में अधेड़ को जमकर पीटा, फिर हाथ-पैर बांध बोरे में भरकर तालाब किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जमीन विवाद में अधेड़ को जमकर पीटा, फिर हाथ-पैर बांध बोरे में भरकर तालाब किनारे फेंका
Sun, 15 Nov 2020 03:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 15 Nov 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जमीन विवाद में पट्टीदारों ने एक अधेड़ की पहले जमकर पिटाई की और फिर हाथ-पैर बांध बोरे में भरकर घर से दस किमी दूर तालाब के किनारे फेंक दिया। घटना मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर गांव की है।
विज्ञापन
रविवार की सुबह तालाब के किनारे पड़े बोरे के अंदर से अधेड़ के मिलने से लोग सन्न रह गए। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। होश में आने के बाद पीड़ित ने पूरे घटना की जानकारी दी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जीयनपुर गांव की महिलाएं सुबह तालाब की ओर गई थीं, जहां उन्हें एक प्लास्टिक के बोरे में से कराहने की आवाज सुनाई दी। बोरे के बाहर खून लगा था। महिलाओं की सूचना पर अन्य ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर बोरा खोला तो उसमें एक अधेड़ अधमरा हाल में पड़ा था।
विज्ञापन
तत्काल उसे मड़ियाहूं सीएचसी ले जाया गया। वहां काफी देर तक उपचार के बाद होश में आने पर घायल ने अपनी पहचान रमेश चंद्र पटेल(55) निवासी ग्राम महेवा थाना नेवढ़िया बताया। उसने बताया कि जमीन विवाद में पट्टीदारों ने उसकी पिटाई की और फिर बोरे में बांधकर फेंक दिया था। कोतवाल हरीनाथ गौतम ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।