फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lucknow plane reached Babatpur airport due to low fuel

ईंधन कम होने पर लखनऊ का विमान पहुंचा बाबतपुर एयरपोर्ट

Fri, 20 May 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lucknow plane reached Babatpur airport due to low fuel
लखनऊ एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को ट्रैफिक कंजेक्शन के चलते दिल्ली से लखनऊ पहुंचा विमान एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो सका। विमान लखनऊ हवाई परिक्षेत्र में चक्कर लगाता रहा, इस दौरान विमान का ईंधन कम होने लगा। इस पर विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। विमान दोपहर 3:20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से ईंधन लेने के बाद चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली से 136 यात्रियों को लेकर विस्तारा एयरलाइंस के विमान यूके 641 ने दोपहर दो बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरी। विमान 2:46 बजे लखनऊ हवाई क्षेत्र में पहुंच गया। लेकिन एयरपोर्ट पर विमानों की अधिक संख्या होने के चलते एप्रन पर पार्किंग की जगह नहीं थी। इससे एटीसी की ओर से विमान को लैंड करने की इजाजत नहीं मिली। कुछ समय बाद जब पायलट ने बताया कि विमान में ईंधन कम होने लगा है तब उसे वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि ट्रैफिक कंजेक्शन के चलते विमान लखनऊ में लैंड नहीं कर सका, इसलिए विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed