फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lovers got a government job and forgot the promise for love marriage Varanasi police

सरकारी नौकरी लगी तो कसमें-वादे भूल गया प्रेमी, पुलिस ने समझाया तो मंदिर में लिए सात फेरे

Fri, 25 Dec 2020 08:43 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 25 Dec 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Lovers got a government job and forgot the promise for love marriage Varanasi police
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रेमिका के साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी की सरकारी नौकरी क्या लगी, वह अपने शादी के वादे से मुकर गया। नाराज प्रेमिका ने वाराणसी के रोहनिया थाने में गुहार लगाई तो प्रेमी को पुलिस पकड़ लाई। पुलिस ने जब मुकदमे और कार्रवाई के बारे में समझाया तो प्रेमी मान गया और रोहनिया थाना परिसर स्थित मंदिर में प्रेमिका के साथ सात फेरे लिए। यह वाकया शुक्रवार को रोहनिया थाने के साथ ही आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बनी रहा।

विज्ञापन


बहोरनपुर गांव की 21 वर्षीय युवती ने रोहनिया थाने में शिकायत की थी कि वह और मंडुवाडीह क्षेत्र के कंदवा निवासी 26 वर्षीय युवक एक-दूसरे से प्रेम करते थे। प्रेमी ने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन रेलवे में उसकी नौकरी लग गई है तो वह शादी से इनकार कर रहा है। युवती ने पुलिस से प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती की शिकायत के आधार पर रोहनिया इंस्पेक्टर ने युवक को उसके परिजनों के साथ थाने बुलाया और कहा कि या तो प्रेमिका से शादी कर लो या फिर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच घंटों हुई पंचायत के बाद युवक का कहना था कि अभी उसके बड़े भाई की शादी नहीं हुई है। ऐसी स्थिति में वह कैसे शादी कर ले। वहीं, युवती का कहना था कि उसका प्रेमी बाद में फिर मुकर जाएगा तो वह भला क्या करेगी। रोहनिया इंस्पेक्टर ने युवती के साथ ही युवक और उसके परिजनों को फिर समझाया तो सभी शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद आनन-फानन थाना परिसर स्थित मंदिर में युवक और युवती ने एक-दूसरे को माला पहनाकर सात फेरे लिए। साथ ही दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और युवक-युवती को आशीर्वाद दिया।
 

 इस संबंध में इंस्पेक्टर रोहनिया परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि दोनों बालिग हैं और कई वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। इसलिए दोनों पक्ष की सहमति से लिखा पढ़ी करा कर उनकी शादी करा दी गई है। युवक और उसके परिजनों को चेतावनी दी गई है कि युवती को उसके ससुराल में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed