फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lover suicide gun shot himself after girlfriend did marriage to other person in varanasi recover lover letter and suicide note

यूपी: प्रेमी की नहीं हुई प्रेमिका, कहीं और हो गई शादी तो खुद को गोली से उड़ाया, प्रेम पत्र और सुसाइड नोट बरामद

Sun, 20 Sep 2020 12:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lover suicide gun shot himself after girlfriend did marriage to other person in varanasi recover lover letter and suicide note
अजय जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में एक प्रेमी ने प्रेमिका के न मिलने पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एक सुसाइड नोट और प्रेम पत्र भी मिला है, जिसमें उसने प्रेम में असफल होने की कहानी लिखी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कपसेठी थाना क्षेत्र के सरावां गांव निवासी अजय कुमार जायसवाल उर्फ गोलू दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। लॉकडाउन के कारण जुलाई में अपने घर आया था। पिता श्रीकांत जयसवाल अपनी पत्नी और एक पुत्र के साथ पांडेयपुर में रहते हैं। युवक गांव में अपने दादा के साथ रहता था। अजय किसी युवती से चार साल से प्रेम करता था। उसकी शादी होने के बाद से वह तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन



शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद काफी देर तक परिवार के लोगों ने एक साथ बातचीत की थी। इसके बाद वह कमरे में सोने के लिए चला गया। शनिवार की रात में लगभग 2 बजे उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गले में गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब परिवार का एक बच्चा चाय लेकर कमरे में गया। वहां की स्थिति देखकर वह दंग रह गया और भागकर परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी अपने उच्चधिकरियों को दी। पुलिस को घटनास्थल से लाइसेंसी बंदूक और एक खोखा बरामद हुआ। वहीं चारपाई पर ही 12 पेज का एक प्रेम पत्र लिखा मिला था। उसमें लिखा था कि प्रेम के बाद उसकी प्रेमिका ने शादी दूसरे युवक से कर ली, जबकि बार-बार दोनों शादी करने के लिए तैयार थे।

Lover suicide gun shot himself after girlfriend did marriage to other person in varanasi recover lover letter and suicide note
Railway Track

मां के साथ दवा लेने जा रहे युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या 

कपसेठी रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह दवा लेने के लिए अपनी मां के साथ वाराणसी जा रहा एक युवक ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। कपसेठी थाना अंतर्गत हरिभानपुर गांव निवासी आनंद कुमार सिंह (35) अपनी मां पुष्पा सिंह के साथ दवा लेने के लिए वाराणसी जा रहा था।

परिजनों के अनुसार, आनंद कुमार की मानसिक स्थिति पांच वर्ष से ठीक नहीं थी। जब वह कपसेठी रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा तो बनारस की तरफ से आ रही ट्रेन के सामने अचानक कूद गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आनंद कुमार के आत्मघाती कदम के बाद उसकी मां पुष्पा सिंह की हालत बेसुधों जैसी थी। आनंद अपने दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था।  
 

Lover suicide gun shot himself after girlfriend did marriage to other person in varanasi recover lover letter and suicide note
fansi - फोटो : Social Media

चादर के फंदे के सहारे फांसी लगाकर युवक ने जान दी  

मातापुरम कालोनी, मड़ाव निवासी सुनील कुमार मंडल (30) ने शनिवार की सुनह घर में चादर के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बिहार के भागलपुर का मूल निवासी परिवार मातापुरम कालोनी, मड़ाव में एक अरसे से मकान बनवा कर रहता है।

छोटे भाई राजीव रंजन के अनुसार वह सुबह टहलने गए थे। लौट कर घर आए और प्रथम तल पर गए तो सात भाइयों में पांचवें नंबर के सुनील को उन्होंने फंदे से लटके देखा। फंदे से नीचे उतार कर सुनील को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील का विवाह नहीं हुआ था। परिजनों के अनुसार सुनील की आत्महत्या की वजह समझ में नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed