{"_id":"60e8680f5f0cda71e75ee3f6","slug":"lover-missing-from-home-after-ready-for-marriage-in-varanasi-girlfriend-expressed-fear-of-untoward-kidnapping-case-registered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः शादी की बात कह कर प्रेमी घर से गायब, प्रेमिका ने जताई अनहोनी की आशंका, अपहरण का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः शादी की बात कह कर प्रेमी घर से गायब, प्रेमिका ने जताई अनहोनी की आशंका, अपहरण का मुकदमा दर्ज
Fri, 09 Jul 2021 08:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:45 PM IST
सार
प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमी को उसके घर वाले ही कहीं छुपाकर रखे हैं ताकि शादी न हो। वाराणसी के बड़ागांव थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रेमिका ने एसपी ग्रामीण से लगाई गुहार, युवक के पिता सहित अन्य सदस्यों पर मुकदमा दर्ज
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पिछले एक जुलाई से गायब प्रेमी के संग अनहोनी की आशंका जताते हुए प्रेमिका ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय में गुहार लगाई। प्रेमिका की तहरीर पर बृहस्पतिवार रात पुलिस ने प्रेमी को गायब कराने में उसके पिता, भाई समेत अन्य सदस्यों के खिलाफ अगवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमी को उसके घर वाले ही कहीं छुपाकर रखे हैं ताकि शादी न हो। वाराणसी के बड़ागांव थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को दिए प्रार्थना पत्र में बसनी निवासिनी युवती ने आरोप लगाया कि बेलवा गांव निवासी अश्वनी सिंह उर्फ प्रिंस के साथ रिलेशनशिप में थी। आरोप लगाया कि इसी बीच शादी का झांसा देकर प्रिंस ने दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन
बीच में शादी के बात पर मुकर गया। इसे लेकर पिछले माह पंचायत हुई और जिसमें प्रेमी ने सुलहनामा करते हुए शादी करने पर राजी हुआ और लिखित इकरारनामा भी दिया। इसके बाद एक जुलाई से प्रेमी गायब है और उसका मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बड़ागांव थाने को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच का आदेश दिया। प्रेमी के पिता अजय सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।