फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Love marriage with girlfriend in temple, younger brother marriage with sister in law in Chandauli

यूपी: शादी से पहले दरवाजे पर आ धमकी प्रेमिका, बड़े भाई की जगह छोटे ने होने वाली भाभी संग लिए सात फेरे

Wed, 23 Jun 2021 12:49 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Wed, 23 Jun 2021 12:49 AM IST
सार

प्रेमिका के साथ मंदिर में शादी रचाने के बाद युवक दूसरी शादी करने की फिराक में था। सारे सबूतों को प्रेमिका ने पुलिस के सामने पेश कर उसके अरमाने पर पानी फेर दिया। युवक को अपनी प्रेमिका के साथ ही सात जन्मों के बंधन में बंधना पड़ा। इसके बाद छोटे भाई को अपनी होने वाली भाभी के साथ सात फेरे लेने पड़े। 
 

विज्ञापन
Love marriage with girlfriend in temple, younger brother marriage with sister in law in Chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के चंदौली में एक परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। इसी बीच बरात जाने के एक दिन पहले दरवाजे पर प्रेमिका आ धमकी। प्रेमिका के हंगामे के बाद शादी में एक नया मोड़ आ गया। दरअसल, युवक पहले ही अपनी प्रेमिका से मंदिर में शादी रचा चुका था। इसके बाद वह दूसरी शादी करने की तैयारी में था।

विज्ञापन


सारे सबूतों को प्रेमिका ने पुलिस के सामने पेश कर उसके अरमाने पर पानी फेर दिया। युवक को अपनी प्रेमिका के साथ ही सात जन्मों के बंधन में बंधना पड़ा। वहीं जिस युवती के साथ युवक की दूसरी शादी होनी थी, उसके साथ छोटे भाई ने सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए अपनी अर्धांगिनी बना लिया। 
विज्ञापन


मामला चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी बड़े भाई का रिश्ता धानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ तय हुआ था। इन दोनों की शादी मंगलवार को होना तय थी। लेकिन, बरात जाने से एक दिन पहले सोमवार को दूल्हे की प्रेमिका अपने प्रेमी के दरवाजे पर पहुंची। उसने खुद को दूल्हे की पत्नी बताकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कहानी में नया मोड़ आया। दोनों पक्ष की सहमति पर बड़े भाई की जगह उसके छोटे भाई की बरात मंगलवार की शाम धूमधाम के साथ निकली। छोटे भाई ने अपनी होने वाली भाभी के साथ सात फेरे लेकर उसे अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार स्थित मंदिर में प्रेमिका से रचाई थी शादी

बड़े भाई की बरात मंगलवार को जानी थी लेकिन इसके एक दिन पहले एक युवती और उसके परिजन पहुंच गए। रामपुर चौकी पहुंचकर युवती ने खुद को दूसरी शादी रचाने की तैयारी करने वाले युवक की पत्नी बताते हुए शादी पर रोक लगाने की मांग की। सबूत के तौर पर बिहार स्थित मां मुंडेश्वरी देवी के मंदिर में की गई शादी के फोटो भी दिखाए। इसके बाद पुलिस ने युवक व उसके परिजनों को रामपुर चौकी पर बुलाया। जांच में युवती की बात सही निकलने पर युवक ने लिखा-पढ़ी के बाद युवती को अपनी पत्नी स्वीकार कर लिया। अंत में परिजनों ने मंगलवार को बड़े भाई की जगह उसके छोटे भाई को दूल्हा बनाकर बरात ले गए। धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार छोटे की भी शादी संपन्न हुई। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed