फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   loot

नशीला पदार्थ पिलाकर बदमाशों ने लूट लिया ट्रैक्टर, मालिक को फेंका खाई में

Tue, 27 Oct 2020 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
loot
सेवापुरी। ईशरवार गांव निवासी सभाजीत यादव को नशीला पदार्थ पिलाकर मिर्जापुर के सेमरी गांव के समीप खाई में फेंक कर बदमाश उनका ट्रैक्टर लूट ले गए। रविवार को कपसेठी थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो मामला मिर्जापुर जिले का बताकर पीडि़त परिवार को टरका दिया गया।
विज्ञापन

कपसेठी थाना अंतर्गत ईशरवार गांव निवासी सभाजीत यादव के घर 20 अक्तूबर को बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दोनों ने भदोही के औराई थाना के तिऊरी गांव से बोरिंग मशीन कपसेठी पहुंचाने की बात करते हुए किराया की जानकारी ली। 23 अक्तूबर को उन्हीं युवकों ने सभाजीत को फोन कर कपसेठी ट्रैक्टर लेकर आने को कहा। कपसेठी जाने के बाद एक युवक ट्रैक्टर पर सवार हो गया। ट्रैक्टर जब कछवां रोड पहुंचा तो उस पर सवार युवक ने सभाजीत यादव को जूस पिलाया और फिर दोनों तिऊरी गांव के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टर जब बाबूसराय पहुंचा तो सभाजीत बेहोश हो गए। बदमाश बेहोशी की हालत में सभाजीत को मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ के समीप सेमरी गांव स्थित खाई में फेंक दिए और ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। होश आने पर सभाजीत किसी प्रकार सड़क पर पहुंचे और रास्ते में मिले रमेश यादव को आपबीती सुनाने के बाद अपने पुत्र बृजेंद्र यादव से मोबाइल से बात की। जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सभाजीत को लाकर एक अस्पताल में भर्ती कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed