फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Look, Abhishek Bachchan is near the mare in the wedding procession; the film actor became a baraati

Varanasi : देखो बारात में घोड़ी के पास अभिषेक बच्चन है ; सिर पर गुलाबी पगड़ी बांधकर बाराती बने फिल्म अभिनेता

Thu, 12 Dec 2024 12:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 12 Dec 2024 12:50 PM IST
सार

फिल्मी पर्दे पर जलवा बिखेरने वाले अभिषेक बच्चन वाराणसी के बाबतपुर स्थित वैवाहिक समारोह में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान अभिषेक बच्चन को देखने वाले भी उनकी ओर खींचते नजर आ रहे थे। उन्होंन गुलाबी पगड़ी पहनी थी और डिजाइनर कुर्ते पर शॉल लिए थे। कभी बारात में चलते तो कभी घोड़ी के पास खड़े दिखाई दे रहे थे। सभी ये कहते नजर आ रहे थे देखो अभिषेक बच्चन।

विज्ञापन
Look, Abhishek Bachchan is near the mare in the wedding procession; the film actor became a baraati
बाराती बने अभिषेक बच्चन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन बाबतपुर में एक शादी समारोह में शरीक हुए। जनवासा से द्वारपूजा तक वह बारातियों के साथ कभी पैदल चले तो दूल्हे की बग्घी के पास दिखे। शादी में दूल्हे से ज्यादा लोगों की निगाहें बाराती बने अभिषेक बच्चन पर थी। कभी बाराती तो कभी घोड़ी के पास खड़े होकर जिम्मेदारी निभाते नजर आ रहे थे। लोगों की निगाहें भी इन्ही पर टिकी थी। जनवासा से द्वारपूजा तक की रस्म में शामिल होने के बाद दूसरे दिन यहां से रवाना हो गए और सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बताते चलें कि अभिषेक बच्चन मंगलवार को अपनी कंपनी के कर्मचारी के बेटे और फर्नीचर एंड फर्निशिंग व्यापार मंडल के महामंत्री रमेश यादव की भतीजी की शादी में शरीक होने के लिए भदोही आए थे। वहां से बारात बाबतपुर के एक रिसोर्ट में आई थी। यहां पर जयमाल के दौरान अभिषेक बच्चन ने वर-कन्या को आशीर्वाद भी दिया। इसके बाद शादी के व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। प्रशंसकों ने उनके साथ जमकर सेल्फी भी ली। अभिषेक बच्चन भदोही में भी प्री वेडिंग समारोह में शामिल हुए थे और मंगलवार को बारातियों के साथ बाबतपुर आए थे। रात्रि में होटल ताज में विश्राम करने के बाद बुधवार की सुबह की फ्लाइट से वह मुंबई के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed