{"_id":"663a1ccce6f977902a081564","slug":"lok-sabha-election-two-candidates-filed-nomination-from-vvip-seat-varanasi-2024-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: VVIP सीट वाराणसी से पहले दिन दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 12 लोगों ने खरीदा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: VVIP सीट वाराणसी से पहले दिन दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 12 लोगों ने खरीदा पर्चा
Tue, 07 May 2024 05:56 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 07 May 2024 05:56 PM IST
सार
वाराणसी लोकसभा सीट से मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन शुरू हुआ। पहले दिन दो प्रत्याशियों ने जहां नामांकन दाखिल किया, वहीं 12 लोगों ने पर्चा खरीदा।
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूद प्रत्याशी व अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में मंगलवार से नामांकन शुरू हुआ। वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए पहले दिन दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नामांकन करेंगे। वहीं बसपा की ओर से चुनाव मैदान में अतहर जमाल लारी हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाराणसी कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन कोली शेट्टी शिवकुमार ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं अभिषेक प्रजापति ने बहादुर आदमी पार्टी से नामांकन किया। इसके अलावा 12 नामांकन फार्म लोगों ने लिए हैं। जबकि 55 ट्रेजरी चालान भी प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन के पहले दिन नामांकन पत्र प्राप्त करने वाले विंध्याचल पासवान भारतीय रिपब्लिकन पार्टी, संजय कुमार तिवारी निर्दल, अभिषेक प्रजापति बहादुर आदमी पार्टी, नरसिंह निर्दल, रामकुमार जायसवाल निर्दल, अवचितराव शाम जन सेवा गोंडवाना पार्टी, पारस नाथ केसरी राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी, दयाशंकर कौशिक भारतीय जवान पार्टी, शंकर शर्मा निर्दल, सुनील कुमार इंडियन नेशनल समाज पार्टी, अजय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा रणवीर सिंह संजोग जनादेश पार्टी प्रमुख रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन