{"_id":"6643669034f2001b32097e88","slug":"lok-sabha-election-comedian-complains-to-chief-election-commissioner-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: कामेडियन श्याम रंगीला ने भी वाराणसी से भरा पर्चा, एक्स पर किया सभी का धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: कामेडियन श्याम रंगीला ने भी वाराणसी से भरा पर्चा, एक्स पर किया सभी का धन्यवाद
Tue, 14 May 2024 06:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 06:57 PM IST
सार
कामेडियन श्याम सुंदर रंगीला ने बतौर निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। एक दिन पूर्व उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की थी।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में कामेडियन श्याम सुंदर रंगीला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कामेडियन श्याम सुंदर रंगीला ने बतौर निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। एक दिन पूर्व उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी एस राजलिंगम को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन के बाद श्याम सुंदर रंगीला ने एक्स पर पोस्ट किया कि आप सभी के प्यार और सहयोग से मैंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। देश के लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है। अब आगे दो तीन दिन महत्वपूर्ण होंगे। सभी का धन्यवाद। हमारे लोकतंत्र के प्रहरी सभी चुनाव अधिकारियों के हाथ में मेरा चुनावी भविष्य है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले श्याम सुंदर रंगीला एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगा रहे थे प्रशासन उनका नामांकन पत्र नहीं ले रहा है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने कहा था कि दस्तावेज पूरे हैं तो किसी को नामांकन से रोका नहीं जा रहा है।
विज्ञापन