{"_id":"664c9b4504cbcfa69e0646ac","slug":"lok-sabha-election-ballia-seat-video-viral-of-distribution-of-sarees-in-jan-samvad-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: जन संवाद में साड़ी बांटने की वीडियो वायरल, मुकदमा; जानें- किस पार्टी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: जन संवाद में साड़ी बांटने की वीडियो वायरल, मुकदमा; जानें- किस पार्टी से जुड़ा है मामला
Tue, 21 May 2024 06:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 21 May 2024 06:32 PM IST
सार
Lok Sabha Election: उक्त कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पड़ताल की जा रही है कि यह वीडियो कहां का है। पुलिस की मानें तो पता चलने के बाद आचार संहिता का उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम से साड़ी ले जाने का वीडियो वायरल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में बीजेपी-सपा सहित सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में वोटर्स को लुभाने के लिए लगातार दौरा कर जनसभाएं कर रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस चुनावी चहल-पहल के बीच शहर कोतवाली अंतर्गत हैबतपुर में एक प्रत्याशी के जनसंवाद में महिलाओं को साड़ी बांटने का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने मकान मालिक समेत कई पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज गिरजेश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर के सटे गांवों में तीन दिन पूर्व नीरज शेखर के समर्थन में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान हैबतपुर गांव में आयोजित एक सभा के दौरान कार्यक्रमों में आई महिलाओं को साड़ी वितरण करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है।