फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha election 2024 Voting decreased in all eight seats of Purvanchal including Varanasi from last time

LS Election: पूर्वांचल की आठों सीटों पर पिछली बार से घटा मतदान, हॉट सीट वाराणसी में 56.35 फीसदी

Sun, 02 Jun 2024 01:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 02 Jun 2024 01:01 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के सातवे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्वांचल की आठ सीटों पर पिछली बार से मतदान घटा है। इनमें सिर्फ चंदौली के मतदाता फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha election 2024 Voting decreased in all eight seats of Purvanchal including Varanasi from last time
Varanasi Lok Sabha Election Voting - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मतदान नहीं बढ़ सका। 2014 से 2.26 फीसदी कम वोट पड़े। 2019 से भी 1.70 फीसदी कम मतदान हुआ है। 2014 में जहां 58.61 फीसदी मत पड़े थे, वहीं 2024 में 56.35 फीसदी ही मत पड़ सके। 2019 में 58.05 फीसदी वोट पड़े थे। पूर्वांचल की आठ सीटों पर पिछली बार की अपेक्षा कम मतदान हुआ है। बहरहाल, वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी, चंदौली से केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय और मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल सहित आठ अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से 99 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों के चुनाव छठवें और सातवें चरण में कराए गए। अब 48 घंटे बाद यानी चार जून की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। चार जून को दोपहर बाद तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को ईवीएम में खराबी, फर्जी वोटिंग और मतदाता सूची से नाम गायब होने की शिकायतों के बीच पहले ही छह घंटे में ही 37 से 40 फीसदी वोटिंग हो गई थी, लेकिन दोपहर बाद मतदाता घरों से कम वाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा मतदान हुआ है। मतदान के मामले में चंदौली लोकसभा क्षेत्र के मतदाता ही फर्स्ट डिवीजन से पास हो सके हैं। हालांकि मतदान फीसदी 2019 से कम रहा है। 

सभी 13 सीटों पर 2024 में 2019 से भी कम पड़े वोट

वाराणसी 58.05% 56.35%
चंदौली 61.75% 60.38%
गाजीपुर 58.60% 55.22%
बलिया 54.35% 51.84%
मिर्जापुर 60.76% 57.72%
रॉबर्ट्सगंज 57.03% 55.61%
सलेमपुर 55.43% 51.25%
घोसी 57.02% 55.06%
भदोही 55.6% 53.06%
आजमगढ़  57.17 56.16%
लालगंज  54.83% 54.39%
जौनपुर 55.77% 55.59%
मछलीशहर 56.02 54.49%
  2019 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed