फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi rally and meeting in Mirzapur and Ghosi

LS Polls: मिर्जापुर व घोसी में PM मोदी की जनसभा, सातवें चरण के लिए पूर्वांचल में हुंकार भरेंगे कई दिग्गज

Sun, 26 May 2024 08:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 26 May 2024 08:41 AM IST
सार

छठवें चरण का चुनाव संपन्न होने के साथ ही सातवें चरण के लिए सियासी तीर छोड़ने को सभी दिग्गज तैयार हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी आज मिर्जापुर और घोसी में सभाएं करेंगे। वहीं आज और कल पूर्वाचल में मुख्यमंत्री योगी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई नेताओं का जमावड़ा रहेगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi rally and meeting in Mirzapur and Ghosi
पीएम मोदी, सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्या, पूर्व सीएम अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिए सभी पार्टियों के दिग्गजों का रुख अब पूर्वांचल की ओर है। यहां अगले दो दिन कई दिग्गज अलग-अलग जिलों में जनसभाएं कर अपने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।  

विज्ञापन


26 मई यानी रविवार को मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गठबंधन प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल और रिंकी कोल के समर्थन में बरकछा कलां में जनसभा करेंगे। इसमें पार्टी व गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल रहेंगे। वहीं पीएम मऊ जिले की घोसी सीट से एनडीए के प्रत्याशी अरविंद राजभर के लिए रतनपुरा ब्लॉक के मेवाड़ी में जनसभा करेंगे। यहां भी एनडीए के कई नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी आज गाजीपुर में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरे दिन यानी रविवार को गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करेंगे। रविवार को योगी टाउन नेशनल इंटर कॉलेज, सैदपुर में दोपहर 1.40 बजे से 2.10 बजे तक सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया में

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बेल्थरारोड के सीएमएएम इंटर कॉलेज में तथा हनुमानंगज ब्लॉक के कटरिया में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

डिप्टी सीएम केशव मौर्या
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या रविवार को बांसडीह विधानसभा में बांसडीह इंटर कॉलेज के मैदान पर सलेमपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल गाजीपुर में 

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 26 को गाजीपुर में रहेंगे। वह डॉ. लोहिया मुलायम सिंह भवन बंशी बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह दस बजे बैठक करेंगे।

27 मई को पूर्व मंत्री शिवपाल यादव बलिया में 
सपा नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव घोसी संसदीय सीट पर 27 मई को सुबह 11 बजे रसड़ा के महंत विश्वनाथ यति इंटर कॉलेज चोगड़ा में जन चौपाल को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed