फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Nomination proponents final in Varanasi News in Hindi

Lok Sabha Election: ये हैं पीएम मोदी के प्रस्तावक, राम मंदिर का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री भी शामिल

Tue, 14 May 2024 10:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 14 May 2024 10:18 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के प्रस्तावकों पर मुहर लग गई है। इनके प्रस्तावकों में राम मंदिर का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री भी शामिल हैं। चार प्रस्तावकों में एक ब्राह्मण, दो ओबीसी और एक दलित वर्ग से हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Nomination proponents final in Varanasi News in Hindi
संजय सोनकर, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और गणेश्वर शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावकों के नाम पर अंतिम मुहर सोमवार को लग गई है। प्रधानमंत्री से चर्चा के बाद चार नामों पर मुहर लगाई गई है। इससे भाजपा जातिगत समीकरणों को भी साधने में सफल रहेगी। चार प्रस्तावकों में एक ब्राहमण, दो ओबीसी और एक दलित वर्ग से हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के प्रस्तावकों पर पिछले करीव पंद्रह दिनों से चर्चा चल रही है। पहले 50 लोगों की सूची तैयार की गई और फिर उसमें 18 नाम तय हुए। उन नामों पर पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह के साथ राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने चर्चा की थी। इसमें चार नाम तय किए गए, उन नामों पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुहर लगा दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ब्राह्मण समाज से गणेश्वर शास्त्री, ओबीसी वर्ग से वैजनाथ पटेल और लालचंद कुशवाहा व दलित समाज से संजय सोनकर का नाम तय किया गया है। इस समीकरण से भाजपा ने वाराणसी लोकसभा का जातिगत गुणा भाग साधा है। वैजनाथ पटेल जनसंघ समय के कार्यकर्ता हैं और सेवापुरी हरसोस गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेवापुरी और रोहनिया विधानसभा में करीब सवा दो लाख मतदाता हैं। वहीं लालचंद कुशवाह भी ओबीसी समाज से आते हैं और संजय सोनकर दलित समाज से आते हैं। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां 3 लाख से अधिक ब्राह्मण, 2.5 से अधिक गैर यादव ओबीसी, 2 लाख कुर्मी, सवा लाख अनुसूचित जातियों के वोटर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed